• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2025: रायपुर के पुलिस ग्राउंड में CM विष्णुदेव साय, बिलासपुर में अरुण साव और दुर्ग में विजय शर्मा फहराएंगे झंडा

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झंडा फहराएंगे। इसके साथ ही राज्य के दोनों उपमुख्यमंत...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 15 Aug 2025 08:03:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 Aug 2025 09:21:07 AM (IST)
Independence Day 2025: रायपुर के पुलिस ग्राउंड में CM विष्णुदेव साय, बिलासपुर में अरुण साव और दुर्ग में विजय शर्मा फहराएंगे झंडा
विष्णुदेव साय रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के पुलिस ग्राउंड में तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके बाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री परेड की सलामी लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में झंडा पहराएंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बस्तर जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।


सभी स्थानों पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजित किया गया है। जहां । इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश भी पढ़ेंगे। परेड सलामी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, कवर्धा में सांसद संतोष पांडेय, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

इसके अलावा, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमलाल कौशिक, कोरिया में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह ध्वाजारोहण करेंगी।

वहीं, कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक राजेश मूणत, दंतेवाड़ा में विधायक किरण देव और सुकमा में विधायक धरमजीत सिंह स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे।