• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coach Guidance System: स्टेशन में लगेगा कोच गाइडेंस और ट्रेन एंडीकेशन सिस्टम

Coach Guidance System: 15 दिन के भीतर मिलेगी यह सुविधा, यात्रियों को सीट खोजने के लिए नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Wed, 25 Aug 2021 10:31:48 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Aug 2021 10:31:48 AM (IST)
Coach Guidance System: स्टेशन में लगेगा कोच गाइडेंस और ट्रेन एंडीकेशन सिस्टम

सतीश पांडेय, रायपुर। Coach Guidance System: रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रायपुर रेलवे स्टेशन में कोच गाइडेंस और ट्रेन एंडीकेशन सिस्टम लगाने की तैयारी की जा रही है। इसका ट्रायल किया गया है और 15 दिनों के भीतर ये दोनों सिस्टम लगा दिए जाएंगे। दरअसल, ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों को ट्रेन आने के बाद अपनी सीट खोजने के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ती थी। कभी-कभी कोच न मिलने के कारण ट्रेन छूटने की आशंका से जल्दीबाजी में यात्री दूसरे डिब्बे में चढ़ जाते थे।

इसको लेकर विवाद भी होता रहता था। यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के आगमन से पहले ही अपने निर्धारित कोच के सामने पहुंचने के लिए कोच गाइडेंस सिस्टम लगाने जा रहा है। स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगाए गए इस सिस्टम से यात्रियों को कोच के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी और उन्हें बेवजह भटकना नहीं पड़ेगा।


छूट जाती थी ट्रेन

अक्सर यह देखने में आता है कि यात्री टिकट लेकर प्लेटफार्म पर खड़े हो जाते हैं। उनमें से कुछ यात्रियों को यह नहीं पता होता कि उन्होंने जो टिकट लिया है, उसका कोच कौन-सा है। भागदौड़ में ट्रेन छूटने का अंदेशा भी रहता है। यह सिस्टम लगने के बाद यात्रियों को इस स्थिति से छुटकारा मिलेगा और आसानी से वे कोच को ढूंढ़ लेंगे।

सभी प्लेटफार्म पर लगेगा सिस्टम

रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए शुरू होने जा रहे कोच गाइडेंस सिस्टम की टेस्टिंग हाल में ही की गई थी। रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म में कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए जाएंगे। वहीं इलेक्ट्रानिक्स ट्रेन एंडीकेशन सिस्टम लगने से कौन से ट्रेन, कौन-से प्लेटफार्म में आएंगी इसे देखकर पता लग जाएगा। हालांकि, ट्रेन एंडीकेशन सिस्टम स्टेशन में लगा हुआ है, लेकिन यह काफी पुराना है और छोटा भी, लिहाजा नया और बड़ा एंडीकेशन सिस्टम में ट्रेन का नंबर बड़े अक्षरों में होने से यह दूर से ही यात्रियों को दिखाई देगा।

वर्जन

कोच गाइडेंस सिस्टम का ट्रायल किया जा चुका है। 15 दिनों के भीतर कोच गाइडेंस और ट्रेन एंडीकेशन सिस्टम रेलवे स्टेशन में लगा दिया जाएगा। इस सिस्टम के लागू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे लगातार कोशिश कर रहा है।

-राकेश सिंह, डायरेक्टर, रेलवे स्टेशन, रायपुर।