• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: चक्रवात के बाद छत्‍तीसगढ़ में मौसम साफ, आज से और बढ़ेगी ठंड, तीन दिनों में चार डिग्री गिरेगा पारा

Cold and Winter Update: छत्‍तीसगढ़ में शनिवार से मौसम पूरी तरह खुल जाएगा और ठंडी व शुष्क हवाओं का आना बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम ...और पढ़ें

By Parag MishraEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 09 Dec 2023 07:58:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 Dec 2023 08:24:55 AM (IST)
CG Weather Update: चक्रवात के बाद छत्‍तीसगढ़ में मौसम साफ, आज से और बढ़ेगी ठंड, तीन दिनों में चार डिग्री गिरेगा पारा

रायपुर। Cold and Winter Update: छत्‍तीसगढ़ में शनिवार से मौसम पूरी तरह खुल जाएगा और ठंडी व शुष्क हवाओं का आना बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके चलते अधिकतम तापमान बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी ,इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में बादल पूरी तरह से छट जाएंगे। न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

प्रदेश भर में पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश भर में शुक्रवार को पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।


बढ़ने लगी गर्म कपड़ों की बिक्री

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड के चलते अब गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों के स्टालों के साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों में स्वेटर, जैकेट, शाल की खरीदारी करते ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।