• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of CG: छत्‍तीसगढ़ में शुरू हुआ ठंड का प्रकोप, लगातार गिर रहा पारा, रायपुर में टूटा 12 साल का रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री और आउटर में 13 डिग्री तक गिर गया, जो 12 साल में सबसे कम है। सरगुजा के अंबिकापुर ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 26 Nov 2024 08:51:47 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Nov 2024 08:52:26 AM (IST)
Weather of CG: छत्‍तीसगढ़ में शुरू हुआ ठंड का प्रकोप, लगातार गिर रहा पारा, रायपुर में टूटा 12 साल का रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर। फाइल फोटो

HighLights

  1. रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, आउटर में 13 डिग्री, 12 साल में सबसे कम।
  2. अंबिकापुर में ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री, सामान्य से 3.6 डिग्री कम।
  3. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर, दक्षिण में 1-3 डिग्री बढ़ने की संभावना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्‍तीसगढ़ तापमान गिरने का दौर शुरू है। रायपुर का पारा गिर कर 14.4 डिग्री और शहर के आउटर में पारा 13 डिग्री पर पहुंच गया है। आंकड़े के मुताबिक रायपुर में बीते 12 साल का रिकार्ड टूट गया है। वर्ष 2011 में नवंबर में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते तीन दिनों में पांच दिनों में पांच से छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी पांच दिनों में उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। आगामी तीन दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक से तीन डिग्री तक की वृदि होने की संभावना है। बतादें कि अभी प्रदेश का औसत तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस तक है।naidunia_image


सरगुजा में पारा 9 डिग्री पर

अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 9.7 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां न्यूनतम तापमान समान्य से 3.6 डिग्री तक कम हो गया है। पेंड्रा, कोरिया और नारायणपुर में अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा दुर्ग का पारा समान्य से पांच डिग्री तक गिर गया है। इसके अलावा रायपुर माना में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री तक कम हो गया है।naidunia_image

ऐसा रहेगा राजधानी का तापमान

राजधानी में भी तापमान में गिरावट दर्ज किए जा रहे हैं। नवंबर माह में बीते साल से अधिक तापमान गिर चुका है। आने वाले पांच दिनों में तापमान में गिरावट नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिन का 30 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। दुर्ग जिले में तेजी से पारा गिर रहा है। पहली बार ऐसा देखा गया गया है कि नवंबर माह में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया है।