• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of CG: छत्‍तीसगढ़ में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, नवंबर में ठंड तोड़े रिकॉर्ड, रायपुर सहित कई शहरों में पारा लुढ़का

छत्तीसगढ़ में इस बार ठंड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जगदलपुर में पारा 13.1 डिग्री तक गिरा, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 8.4 डिग्री दर्...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 24 Nov 2024 08:28:17 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 Nov 2024 08:29:00 AM (IST)
Weather of CG: छत्‍तीसगढ़ में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, नवंबर में ठंड तोड़े रिकॉर्ड, रायपुर सहित कई शहरों में पारा लुढ़का

HighLights

  1. छत्‍तीसगढ़ में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी से बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गई है।
  2. छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में पारा बीते साल का रिकार्ड तोड़कर नीचे लुढ़का।
  3. दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के सभी संभाग में पारा बीते साल का रिकार्ड तोड़कर नीचे गिर गया है। जगदलपुर में शनिवार को सबसे कम पारा 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। बीते साल नवंबर में 15 डिग्री से पारा नीचे नहीं गिरा था। रायपुर में इस सीजन का सबसे कम पारा 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जो बीते साल 17.5 तक ही कम हुआ था।

बिलासपुर में अब तक 13.2 डिग्री तक गिरा है, जबकि बीते साल का पारा 15.6 डिग्री तक ही कमी आई थी। पेण्ड्रारोड में शनिवार को अब तक 09.4 डिग्री पर पारा रहा। जो बीते साल में 12.4 डिग्री तक गिरा था। अंबिकापुर में पारा शनिवार को 08.4 डिग्री था। जो बीते साल नवंबर में सबसे कम पारा 9.8 तक ही गिरा था।naidunia_image


अब बदल रही है हवा की दिशा

प्रदेश में हवा की दिशा बदल रही है। उत्तर-पूर्वी हवा की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गई है। इसलिए प्रदेश में मौसम में अभी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में अब न तो ज्यादा वृद्धि होगी, और न ही गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिन तक लगभग पूरे प्रदेश के मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।

तीन दिन बाद बढ़ेगा पारा

दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के शेष भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 30.8 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 08.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।naidunia_image

ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

रविवार को राजधानी में फिर से बादल रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बंगाल की खाली एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। जिसके असर से दक्षिणी-पश्चिमी नम हवाओं का प्रभाव अधिक हो सकता है, जबकि उत्तर-पूर्व से आने वाली हवाओं की गति में कमी हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।