• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर कंपनी ने कई युवाओं को लगाया चूना, 25 लाख रुपये लेकर फरार

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी स्कूल में नौकरी लगाने का झांसा देकर प्लेसमेंट कंपनी ने युवाओं से लाखों रुपये ठग लिए। आरोप है कि कंपनी ...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 09:54:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Jul 2025 09:54:29 PM (IST)
रायपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर कंपनी ने कई युवाओं को लगाया चूना, 25 लाख रुपये लेकर फरार
सरकारी नौकरी का झांसा देकर कंपनी ने कई युवाओं को लगाया चूना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में सरकारी स्कूल में नौकरी लगाने का झांसा देकर प्लेसमेंट कंपनी ने युवाओं से लाखों रुपये ठग लिए। आरोप है कि कंपनी ने दर्जनभर युवाओं से करीब 25 लाख रुपये लिए और फरार हो गई। पुलिस ने मामले में ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कसडोल निवासी राजू रात्रे नामक युवक ने 'आर इंडिया स्कूल वेलफेयर कंपनी’ के नाम से फर्जी प्लेसमेंट कंपनी की शुरुआत की थी।

सौंपे गए फर्जी नियुक्ति पत्र

यह कंपनी दिल्ली से रजिस्टर्ड बताई गई है और इसका अस्थायी ऑफिस रायपुर के नगर घड़ी चौक स्थित बिल्डिंग में खोला गया था। यहां युवाओं को सरकारी स्कूलों में नौकरी दिलाने का लालच दिया गया। कंपनी ने प्रत्येक उम्मीदवार से 4-5 लाख रुपये की मांग की। दर्जनों युवाओं ने आरोपित को पैसे दे दिए, जिसके बदले में उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपे गए।


बच्चों को पढ़ाने तक पहुंच गए युवक-युवतियां

इन नियुक्ति पत्रों के आधार पर कई युवक-युवतियां स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने भी पहुंचे। कुछ ने तो एक माह तक बच्चों को पढ़ाया भी, लेकिन जब एक माह बाद भी वेतन नहीं मिला, तो उन्होंने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनकी नियुक्ति फर्जी है। पीड़ित जब कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इस पूरे मामले में तेलीबांधा थाना में अतुल कुमार नामक युवक की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है।