• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में अवैध पार्किंग, नशाखोरी, कचरा डंपिंग की शिकायतें अनसुनी, लोगों में बढ़ता जा रहा है विरोध

वर्धमान नगर के रहवासियों के लिए कॉलोनी से निकलना तक मुश्किल हो चुका है। सोसायटी के अध्यक्ष विवेकानंद भट्टाचार्य बताते हैं कि कॉलोनी के गेट से लेकर पूर...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 27 Mar 2025 12:32:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Mar 2025 12:32:51 PM (IST)
रायपुर में अवैध पार्किंग, नशाखोरी, कचरा डंपिंग की शिकायतें अनसुनी, लोगों में बढ़ता जा रहा है विरोध
वर्धमान नगर कॉलोनी के पास अवैध तरीके से खड़े वाहनों से लोगों को होती है परेशानी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी में वर्धमान नगर के रहवासियों द्वारा अवैध पार्किंग, नशाखोरी, जुआखोरी, कचरा डंपिंग के विरुद्ध किया जा रहा विरोध बढ़ता ही जा रहा है। समस्या से परेशान यहां के रहवासी विरोध कर रहे हैं, शिकायत भी कर रहे हैं। मगर, समाधान करने वाले मामले को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं।

अब तक कार्रवाई पूरी तरीके से बेनतीजा रही है। जिम्मेदार अधिकारी आपस में पत्राचार कर एक दूसरे के ऊपर मामला डालते जा रहे हैं। बता दें कि पांच जनवरी को इसी मामले को लेकर सोसायटी के अध्यक्ष विवेकानंद भट्टाचार्य और अवैध तरीके से गाड़ी पार्क करने वाले योगेश सैनी के बीच बातों ही बातों में मारपीट भी हो गई थी, जिसके बाद मामला थाने भी गया था।


जनवरी में ही रहवासियों के अनुरोध पर क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल साहू ने आयुक्त नगर निगम को आदेश जारी कर यह भी कहा था कि यहां के रहवासियों की समस्या का समाधान किया जाए। वहीं, एसडीएम द्वारा भी नगर निगम और संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। सब कुछ होने के बाद भी इस मामले पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अतिक्रमण कर मार्ग बाधित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस क्षेत्र में भी अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को लेकर समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है। इस मामले को भी संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी। - गुरजीत सिंह, डीएमपी, यातायात

हो रही है अवैध वसूली भी

देवपुरी में गुंडागर्दी के साथ अवैध वसूली भी की जाती है। यहां के रहवासी बताते हैं कि कुछ लड़के अवैध तरीके से पार्किंग के नाम पर वसूली करते हैं। वो सड़कों पर गाड़ी भी खड़ी कराते हैं, जबकि पूरा क्षेत्र नो पार्किंग जोन है।

नगर निगम को भी इसकी जानकारी दी गई है। मगर, निगम के अधिकारी और कर्मचारी मामले को देखने तक नहीं आए।

यह भी पढ़ें- हर माह लाखों की प्रोटेक्शन मनी लेते थे छत्तीसगढ़ के IPS, अब सताने लगा गिरफ्तारी का डर

naidunia_image

रूटीन निरीक्षण के दौरान मैंने देवपुरी का भी भ्रमण किया है। मामले को संज्ञान में लेकर लोगों की परेशानी दूर करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - विश्वदीप, आयुक्त, नगर निगम, रायपुर

कॉलोनी से निकलना भी मुश्किल

वर्धमान नगर के रहवासियों के लिए कॉलोनी से निकलना तक मुश्किल हो चुका है। सोसायटी के अध्यक्ष विवेकानंद भट्टाचार्य बताते हैं कि कॉलोनी के गेट से लेकर पूरे क्षेत्र में अवैध तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं। विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज पर उतारू होते हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आदेश के बाद भी सार्वजनिक नहीं हुई निजी स्कूलों की फीस की जानकारी

संबंधित थाने से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को समस्या बता चुके हैं। आश्वासन जरूर मिलता है, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। बस नगर निगम पुलिस से पत्राचार करता है, वहीं पुलिस भी नगर निगम के साथ पत्राचार करती है।