• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजीयन कार्यालयों में बायोमैट्रिक प्रणाली से खुलेगा कंप्यूटर

इस व्यवस्था के शुरू होने से एक तरफ जहां फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगा तो वहीं जनता का काम भी समय पर होगा।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Fri, 22 Oct 2021 04:02:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Oct 2021 04:02:20 PM (IST)
पंजीयन कार्यालयों में बायोमैट्रिक प्रणाली से खुलेगा कंप्यूटर

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेशभर के पंजीयन कार्यालयों में उपपंजीयन अधिकारी के कंप्यूटरों में बायोमेट्रिक प्रणाली लगाई गई है। अब उनका कंप्यूटर उनके ही थंब इंप्रेशन से खुलेगा। पिछले दिनों कुछ उप पंजीयन अधिकारियों के कंप्यूटर से अनाधिकृत लोगों द्वारा काम करने की शिकायत के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। इससे पंजीयन अधिकारियों के कंप्यूटरों का दुरुपयोग नहीं हो पाएगा। इस व्यवस्था के शुरू होने से एक तरफ जहां फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगा तो वहीं जनता का काम भी समय पर होगा।

पंजीयन अधिकारी का कहना है कि थंब इंप्रेशन की व्यवस्था प्रदेशभर के पंजीयन कार्यालयों में पिछले सप्ताह से शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रदेशभर में 100 उप-पंजीयन कार्यालय है। कार्यालयों में उप पंजीयकों का कंप्यूटर कार्यालय के बाबू भी खोल देते थे। कंप्यूटर कौन खोला इसकी भनक मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को नहीं मिल पाती थी।


इसलिए उप पंजीयक के कार्यालय में बायोमैट्रिक प्रणाली शुरु की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत उप पंजीयक को थंब इंप्रेशन लगाना पड़ेगा उसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर चार अक्षरों की ओटीपी आएगी। ओटीपी को कंप्यूटर में दर्ज करने के बाद ही कंप्यूटर चालू होगा। इसके साथ ही उप पंजीयक यदि निर्धारित समय में ओटीपी नहीं डाल पाते हैं तो कंप्यूटर नहीं खुलेगा।

वर्तमान में ऐसी व्यवस्था

पंजीयन मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पंजीयन कार्यालयों में उप पंजीयक का कंप्यूटर उसके सहयोगी आसानी से खोल सकते हैं। उप पंजीयक का कंप्यूटर कौन खोला वह कार्यालय में उपस्थित हैं कि नहीं है इसकी जानकारी मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को नहीं मिल पाती है। वहीं, उप पंजीयक के निर्धारित समय पर कार्यालय न पहुंचने से जनता भी भटकती रहती है। इसके शुरू होने से जनता को भी भटकना नहीं पड़ेगा निर्धारित समय पर उनका काम हो जाएगा।