• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष बोले, सरकार बनते ही कराएंगे सामाजिक-आर्थिक जनगणना, भाजपा ने किया पलटवार

Chhattisgarh Lok Sabha Election: प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने इस बार आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

By Abhishek RaiEdited By: Abhishek Rai
Publish Date: Sun, 28 Apr 2024 10:57:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Apr 2024 10:57:05 AM (IST)
प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष बोले, सरकार बनते ही कराएंगे सामाजिक-आर्थिक जनगणना, भाजपा ने किया पलटवार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। Chhattisgarh Lok Sabha Election: प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने इस बार आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि कांग्रेस ने पांच महीने लोगों से विचार लेकर मैनिफेस्टो तैयार किया है। सबसे महत्वपूर्ण इसमें आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय की बात है। देश में कितने ओबीसी, एससी, एसटी है, पता होना चाहिए।

एक अनुमान के मुताबिक 70 प्रतिशत इनकी आबादी है तो बड़े-बड़े पदों पर मात्र दस प्रतिशत ही इनकी संख्या क्यों है। केंद्र में सरकार बनने पर सबसे पहले एसइसीसी (सामाजिक अर्थव्यवस्था वर्ग जनगणना) करवाना है। इससे पता चलेगा कि किसके पास कितनी जमीन और पैसा है। भाजपा कहती है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग है। घोषणा पत्र में किसानों की एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज मुक्त करने आयोग, युवाओं को 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती आदि को क्या भाजपा मुस्लिम लीग मानती है।


आदिवासी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर अल्पसंख्यकों को देने का षड्यंत्र: भाजपा

प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती के बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के नेता केवल गरीबों पर झूठा भाषण देते है। आजकल कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सामाजिक न्याय की बातें करने लगे हैं। कांग्रेस ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण छीनने का षड्यंत्र रच रही है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, ऐसा किया भी गया है।

मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश के आदिवासी, ओबीसी, अनुसूचित जाति का आरक्षण छीनकर अल्पसंख्यकों को देना यही कांग्रेस का सामाजिक न्याय है। कांग्रेस देश के लोगो के अधिकार और संस्कृति छीनने की पूरी प्लानिंग कर चुकी है।