कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के पदाधिकारी, जेल में बंद देवेंद्र यादव को मिली बिहार की जिम्मेदारी
कांग्रेस ने देश के 25 राज्यों में प्रभारियों को बदला है। इसमें देवेंद्र यादव का नाम चर्चा में है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में हाल ही में उनको जेल भेजा गया है।
Publish Date: Fri, 30 Aug 2024 10:53:14 PM (IST)
Updated Date: Fri, 30 Aug 2024 10:58:04 PM (IST)
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव।HighLights
- कांग्रेस के संपत और जारिता बने प्रदेश के प्रभारी सचिव
- इस बार विजय जांगिड़ को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
- पूर्व विधायक विकास उपाध्याय असम की जिम्मेदारी से मुक्त।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया. रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के पदाधिकारियों को बदला है। एसए संपत कुमार और जारिता लैटफलांग को छत्तीसगढ़ का प्रभारी सचिव बनाया गया है। सप्तगिरि उल्का और चंदन यादव को हटाया गया है। इसके अलावा विजय जांगिड़ को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं, बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को बिहार की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को असम की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
भाजपा ने झारखंड चुनाव के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री को जिम्मेदारी
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य की चार सीटों के लिए उन्हें प्रभारी नियुक्त किया है। झारखंड के लातेहार और चतरा जिलों के प्रभारी के तौर पर वे जिम्मेदारी संभालेंगे। इन दोनों जिलों में चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री भाजपा की चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।