• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का राधिका खेड़ा का रोते हुए Video वायरल, बोली- मेरी इनसल्‍ट हुई, मैं पार्टी से दे रही हूं इस्‍तीफा

Radhika Khera Video: राधिका खेड़ा का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो रो रही हैं। इसी वीडियो में राधिका खेड़ा की आवाज आ रही ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 01 May 2024 12:39:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 May 2024 12:42:31 PM (IST)
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का राधिका खेड़ा का रोते हुए Video वायरल, बोली- मेरी इनसल्‍ट हुई, मैं पार्टी से दे रही हूं इस्‍तीफा

रायपुर। Radhika Khera Video: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के एक ट्वीट से पार्टी में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा है कि इस बारे में खुलासा करेंगी। उनके ट्वीट से यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह बात किसके लिए लिखी है। इस दौरान राधिका खेड़ा का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो रो रही हैं।


कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है।

पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं।

करूंगी खुलासा …!!

— Radhika Khera (@Radhika_Khera) April 30, 2024

वीडियो में राधिका खेड़ा ने कही ये बात

इसी वीडियो में राधिका खेड़ा की आवाज आ रही है, जिसमें वो फोन पर किसी से बात करते हुए बोल रही हैं, सर ऐसा नहीं है। मैं पार्टी छोड़ के जा रही हूं। आज जो मेरे साथ बदतमीजी हुई है। अपने 40 साल के लाइफ में ऐसा नहीं हुआ है। सर मेरी इनसल्‍ट हुई। मेरे ऊपर चिल्‍लाया गया है। उसका वीडियो भी बनाया गया और मुझे गेट आउट होने को बोला गया। वो मेरे ऊपर लगातार चिल्‍लाता है। मैंने आपको पहले भी बताया था। मैं पार्टी से भी इस्‍तीफा दे रही हूं।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन में राधिका खेड़ा और किसी अन्य नेता के बीच विवाद की उनको जानकारी नहीं है। राधिका खेड़ा जी ने किसको लेकर ट्वीट किया है यह वे ही बेहतर बता पाएंगी। हो सकता है उन्होंने किसी भाजपा नेता के बारे में लिखा हो। यह स्पष्टता उनके बयान के बाद ही आ पाएगी।

राधिका खेड़ा के वीडियो पर भाजपा हुई हमलावर

इधर, राधिका खेड़ा का वीडियो वायरल होते ही भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने एक्‍स हैंडल पर हमला बोलते हुए कहा, लड़की हूं लड़ सकती हूं की बात करने वाली प्रियंका गांंधी देखिये कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का हाल। पूर्व में भी कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के साथ अत्याचार की ख़बरें आती रही हैं। ओछी मानसिकता से ग्रसित कांग्रेस पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नही हैं।