• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई को कांग्रेस करेगी आर्थिक नाकेबंदी, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर बनाई रणनीति

Congress Protest: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले में ईडी की ओर से अरेस्ट किए जाने के बाद कांग्रेस न...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 19 Jul 2025 09:13:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Jul 2025 09:13:05 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई को कांग्रेस करेगी आर्थिक नाकेबंदी, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर बनाई रणनीति
छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई को कांग्रेस करेगी आर्थिक नाकेबंदी

HighLights

  1. 22 जुलाई को कांग्रेस करेगी छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी
  2. चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
  3. रायपुर के प्रमुख मार्गों पर दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्का जाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस ने आगे की रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने प्लान बनाया है ईडी की कार्यवाही के विरोध में वह पूरे छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी करेगी।

कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति (पी.ए.सी.) तथा विधायकों की बैठक में ईडी की कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में ईडी कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित तथा बदले की कार्यवाही बताया।

कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अडानी के जल, जंगल, जमीन की लूट की सहभागी बनी हुई है। सरकार के संरक्षण में अडानी प्रदेश के जंगलों को कटवा रहा है और उसका विरोध करने पर केंद्र सरकार ईडी की कार्यवाही करवाती है।


पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी

कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से इस कार्यवाही का विरोध करेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, जिलों, प्रमुख शहरों के मुख्य मार्गों में 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का जाम कर अडानी के लूट के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।

मीटिंग में कौन-कौन मौजूद रहा?

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, विधायकगण अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, अंबिका मरकाम, सावित्री मनोज मण्डावी, भोलाराम साहू, द्वारिकाधीश यादव, इन्द्रशाह मंडावी, इन्द्रसाव, दिलीप लहरिया, दलेश्वर साहू, उमेश पटेल, ओंकार साहू, लालजीत सिंह राठिया, जनक धु्रव, देवेन्द्र यादव, रामकुमार यादव, अटल श्रीवास्तव, संदीप साहू, फूलसिंह राठिया, राघवेन्द्र सिंह, शेषराज हरबंश, उतरी जांगड़े, चातुरीनंद, यशोदा वर्मा, विद्यावती सिदार, हर्षिता बघेल, कविता प्राणलहरे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अरूण वोरा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सेवादल प्रमुख अरुण ताम्रकार उपस्थित थे।

सुशील आनंद शुक्ला

अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी।