• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठगी का एक और नया तरीका... कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने ऑनलाइन मंगाया सीमेंट, आठ लाख की ठगी

ठग ने कारोबारी से कहा कि आपने जो तीन हजार बोरी सीमेंट का ऑर्डर दिया था, वो भेज दिया गया है। आप खाते में पेमेंट कर दीजिए। कारोबारी भारतभूषण ने उसके बता...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 27 Dec 2024 01:13:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Dec 2024 01:20:09 PM (IST)
ठगी का एक और नया तरीका...  कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने ऑनलाइन मंगाया सीमेंट, आठ लाख की ठगी

HighLights

  1. सीमेंट कंपनी का एजेंट बताकर कारोबारी को ठग ने किया फोन।
  2. ऑर्डर भेजने की बात कहकर आठ लाख का पेमेंट जमा कराया।
  3. इसी तरह से दवा कारोबारी को भी ठगों ने अपना शिकार बनाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। कंस्ट्रक्शन कारोबारी से आठ लाख 83 हजार 500 रुपये की ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने तीन हजार बोरी सीमेंट का ऑनलाइन ऑर्डर लेकर रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लिए। तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अवंति विहार कॉलोनी के रहने वाले भारतभूषण गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। वह कंस्ट्रक्शन मटेरियल कारोबारी हैं। 21 दिसंबर को उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसने अपना नाम आशीष शुक्ला बताया। उसने कहा कि वह अल्ट्राट्रेक सीमेंट कंपनी का एजेंट है।


ठग ने कारोबारी से कहा कि आपने जो तीन हजार बोरी सीमेंट का ऑर्डर दिया था, वो भेज दिया गया है। आप खाते में पेमेंट कर दीजिए। इसके बाद कारोबारी भारतभूषण ने उसके बताए खाते में आठ लाख 83 हजार 500 रुपये जमा कर दिए।

21 दिसंबर से अब तक उन्हें सीमेंट नहीं मिला है। दोबारा उसी नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद कारोबारी को ठगे जाने का एहसास हुआ और आरोपित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

naidunia_image

दवा कारोबारी से 7.88 लाख ठगे

इसी तरह ठगी की दूसरी घटना पुराना बस स्टैंड के दवा कारोबारी कमलजीत सिंह बग्गा के साथ हुई है। उन्हें दवाइयां सप्लाई का झांसा देकर 7.88 लाख की ठगी की गई है। ठगों ने ब्रांडेड कंपनी के नाम से कारोबारी को मेल किया। उनसे दवाइयों का ऑर्डर लिया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली दुष्कर्म पीड़िता को राहत, डॉक्टरों की देखरेख में गर्भपात की अनुमति

कारोबारी ने आर्डर देने के बाद ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। उसके बाद दवाइयों की सप्लाई नहीं हुई। उन्होंने कंपनी में संपर्क किया, तब फर्जीवाड़े का राजफाश हुआ। पुलिस ने बताया कि पंडरी, पुराना बस स्टैंड में कारोबारी कमलजीत सिंह बग्गा की दुकान है। उनका थोक दवा का कारोबार है।

उनके पास कुछ माह पहले हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड कंपनी के नाम से मेल आया। इस कंपनी से उनका कारोबार चलता है। उन्होंने दवाइयों का ऑर्डर दिया। इसी कंपनी के नाम से मिलती-जुलती आईडी से फिर मेल आया।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में प्रयागराज जाने के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें, जानिए शेड्यूल

उसमें ऑर्डर मांगा गया। कारोबारी ने ऑर्डर किया। इसके बाद उन्हें एक खाता नंबर दिया था। उसमें एडवांस पेमेंट के लिए कहा गया। कारोबारी ने 7.88 लाख पेमेंट कर दिया। इसके बाद न दवा आई और न ही पैसे वापस हुए।