• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Conversion Case : मुफ्त चिकित्सा, शिक्षा, नौकरी और पैसा... पकड़े गए एजेंट ने बताया कैसे होता है आदिवासी युवतियों का मतांतरण

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आदिवासी युवतियों की मतांतरण(Chhattisgarh conversion case) के लिए तस्करी के आरोप में सुखमन मंडावी को गिरफ्तार किया गय...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Tue, 29 Jul 2025 11:17:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Jul 2025 11:23:06 AM (IST)
Chhattisgarh Conversion Case : मुफ्त चिकित्सा, शिक्षा, नौकरी और पैसा... पकड़े गए एजेंट ने बताया कैसे होता है आदिवासी युवतियों का मतांतरण
मतांतरण के मामले में गिरफ्तार युवक ने बताया कैसे युवतियों का होता है मतांतरण।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. मतांतरण के मामले में गिरफ्तार युवक ने बताया कैसे युवतियों का होता है मतांतरण।
  2. भाई-बहन कई आदिवासी युवतियों, युवकों और महिलाओं का मतांतरण करा चुके हैं।
  3. युवतियों के स्वजनों को भरोसा दिलाया गया कि हर महीने वेतन आपके हाथ में मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया| रायपुर: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आदिवासी युवतियों की मतांतरण(Chhattisgarh conversion case) के लिए तस्करी के आरोप में सुखमन मंडावी को गिरफ्तार किया गया। वह ईसाई मिशनरियों के लिए एजेंट का काम करता है।

जांच में खुलासा हुआ है कि छुड़ाई गई तीन युवतियों में से एक कमलेश्वरी के कुकड़ाझोर गांव की पड़ताल में सुखमन की बहन सुखमनी का नाम भी सामने आया है। वह नारायणपुर के चर्च में नौकरी करती है और युवतियों को नौकरी का झांसा देकर मतांतरण कराने में मदद करती है।

कब और कैसे हुआ खुलासा?

बजरंग दल की सक्रियता से सुखमन के साथ मतांतरण की आरोपित दो नन वंदना फ्रांसिस और प्रीति मेरी(Christian missionary conversion racket) को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों फिलहाल रायपुर जेल में हैं। रेलवे पुलिस ने पुष्टि की है कि सुखमन नारायणपुर के चर्च का एजेंट है और उसकी बहन भी लंबे समय से इस कार्य में संलिप्त है।


पूछताछ में बड़े खुलासे:

भाई-बहन कई आदिवासी युवतियों, युवकों और महिलाओं का मतांतरण करा चुके हैं। सुखमन ने स्वीकार किया कि वे तीनों युवतियों को आगरा के मिशन अस्पताल में नर्स की नौकरी दिलाने के बहाने ले जा रहे थे। युवतियों के स्वजनों को भरोसा दिलाया गया कि हर महीने वेतन आपके हाथ में मिलेगा। लालच में आकर परिवारों ने अनुमति दे दी। इससे पहले भी इन युवतियों को भोपाल, लखनऊ और आगरा ले जाया जा चुका था।

लुभावने वादे और मिशनरियों का नेटवर्क

सुखमन के अनुसार नारायणपुर और ओरछा में छह से अधिक चर्च हैं। मिशनरी संस्थाएं मुफ्त चिकित्सा, शिक्षा, नौकरी और पैसों का लालच देकर लोगों को मतांतरित कर रही हैं। प्रत्येक रविवार को चर्च में प्रार्थना कराई जाती है।

पुलिस का बयान

श्वेता सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी ने कहा कि “मतांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सुखमन मंडावी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। मामले में कुछ और संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।”

इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh: मतांतरण के विरोध में अबूझमाड़िया समाज सख्त, चेतावनी- रोक नहीं लगे तो अस्तित्व की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरेंगे