यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रायपुर :सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर,1333 समितियों पर डला ताला
अपनी मांगों को लेकर छ्त्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने धरना देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 02 Jul 2018 01:49:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Jul 2018 01:54:18 PM (IST)
रायपुर । छ्त्तीसगढ़ सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। अपनी मांगों को लेकर छ्त्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने धरना देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया। इसकी वजह से प्रदेश भर के 13 हजार कर्मचारी आज से हड़ताल पर रहेंगे।
हड़ताल से प्रदेश भर की 1333 सहकारी समितियों में ताला लग गया है। हड़ताल का सीधा असर किसानों पर पड़ने की संभावना है। सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों को खाद - बीज की दिक्कत उठाना पड़ेगी। कर्मचारियों की प्रमुख मांग वेतन विसंगति को दूर कर सातवे वेतनमान का वित्तीय अनुदान देने की है।