Corona Effect Weak: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार काफी कम हो चुकी है। प्रदेश में पिछले 12 दिनों में 2,31,902 जांचें हुई हैं। यानी हर दिन 19325 जांच में हर दिन औसत 17.66 मरीज मिले हैं। वहीं चार लोगाें की मौत हुई है। जिलों में कोरोना की स्थिति पर नजर डालें तो वर्तमान में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा समेत जांजगीर-चांपा ही छह ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना के सक्रिया मरीजों की संख्या दहाई के आंकड़े में है।
प्रदेश में अब तक कोरोना की स्थिति
10,05,570 पाजिटिव केस मिले हैं अब तक
9,91,810 हुए हैं स्वस्थ
1,70,642 का अस्पताल में चल इलाज
8,21,168 को होम आइसोलेशन से मिली राहत
190 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
13,570 मरीजों की हुई है मौत
राज्य में पिछले में जांच व मिले संक्रमितों पर नजर
अक्टूबर - सैंपल जांच - केस
6 - 15268 - 15
7 - 19565 - 24
8 - 20606 - 21
9 - 22517 - 26
10 - 13943 - 19
11 - 19227 - 24
12 - 20756 - 16
सर्वाधिक संक्रमित पांच जिलों में सक्रिय केस
जिले - केस
दुर्ग - 31
कोरबा - 22
रायपुर - 20
बिलासपुर - 20
रायगढ़ - 15
सात दिनों में राज्य में कोरोना पाजिटिविटी दर
तिथि - दर फीसद में
6 अक्टूबर - 0.10
7 अक्टूबर- 0.12
8 अक्टूबर- 0.10
9 अक्टूबर- 0.12
10 अक्टूबर - 0.14
11 अक्टूबर- 0.12
12 अक्टूबर- 0.08
वर्ष 2021 में माहवार कोरोना पर एक नजर
माह - केस - सक्रिय - मौत
जनवरी 2021 - 25792 - 4327 - 330
फरवरी - 7193 - 2774 - 134
मार्च - 36627 - 25529 - 335
अप्रैल - 3,79,513 - 1,18,958 - 4411
मई - 242763 - 35741 - 4467
जून - 23,017 - 5964 - 391
जुलाई - 13,613 - 1863 - 85
अगस्त - 2443 - 412 - 31
सितंबर - 906 -300 - 11
ऐसे जिले जहां अब तक हुए सर्वाधिक मौत
जिला - मौत
रायपुर- 3139
दुर्ग - 1797
बिलासपुर - 1207
रायगढ़ - 978
जांजगीर चांपा - 837