• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Vaccine Awareness: कोरोना वैक्सीन की अलख जगाने रायपुर से मोपेड पर लद्दाख पहुंचे गोपाल

Corona Vaccine Awareness: रायपुर से लद्दाख के खारदुंग ला दर्रा तक लोगों को किया जागरूक।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sat, 30 Oct 2021 02:05:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Oct 2021 02:05:23 PM (IST)
Corona Vaccine Awareness: कोरोना वैक्सीन की अलख जगाने रायपुर से मोपेड पर लद्दाख पहुंचे गोपाल

Corona Vaccine Awareness: रायपुर (राज्य ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के युवा गोपाल शर्मा ने कोरोना वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका निकाला। गोपाल ने रायपुर से लद्दाख के खारदुंग ला दर्रा तक वैक्सीन के लिए जागरूकता यात्रा निकाली। 18 हजार फीट ऊंचाई पर खारदुंग पहुंचने के लिए दुर्गम रास्तों को पार करने में गोपाल का जोश कम नहीं हुआ।

गोपाल ने बताया कि जब देश में कोरोना वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू हुआ, तो लोगों में जागरूकता कम थी। भ्रम की स्थिति के कारण बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने से पीछे हट रहे थे। ऐसे समय उन्होंने लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया। रायपुर में शुस्र्आती दौर में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या ज्यादा थी। उन्होंने अपनी मोपेड उठाई और उसके पीछे बोर्ड लगाकर प्रचार करने निकल गए।


गोपाल ने बताया कि 18 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचने में कई बार कठिन रास्तों से गुजरना पड़ा। रास्ते में मिले लोगों ने साहस दिया कि वे खारदुंग दर्रा तक पहुंच जाएंगे। रायपुर लौटने पर गोपाल का संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने स्वागत और सम्मान किया। विकास ने कहा कि निश्चित तौर पर देश में आज वैक्सीनेशन बढ़ने की वजह से ही हम कोरोना की तीसरी लहर से अभी तक बचे हुए हैं।

आज हम 100 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं। इस मुहिम में गोपाल शर्मा जैसे लोग हैं, जो अपने-अपने तरीके से इस अभियान को लोगों के बीच पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह अपने आप में हटकर तरीका था। जब भी लोगों का ध्यान किसी विषय विशेष के लिए आकृष्ट करना हो तो इसी तरह का तरीका अपनाया जाना चाहिए।