• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Virus News: छत्‍तीसगढ़ के 12 जिलों में 15 अगस्त को नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित

Corona Virus News: छत्‍तीसगढ़ में अभी कोरोना से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार 295 है।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Mon, 16 Aug 2021 05:40:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Aug 2021 05:40:53 PM (IST)
Corona Virus News: छत्‍तीसगढ़ के 12 जिलों में 15 अगस्त को नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित

Corona Virus News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 15 अगस्त के दिन दुर्ग संभाग के पांच जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। इस दिन छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के 12 जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में संक्रमण की औसत दर वर्तमान में 0.28 प्रतिशत है। दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज और नारायणपुर जिले में 15 अगस्त को कोरोना सैंपलों की जांच में एक भी सैंपल पाजिटिव नहीं पाया गया। रविवार 15 अगस्‍त को छत्‍तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। मालूम हो कि कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्‍या में नए मरीज मिलने से कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 1,295 है।

छत्तीसगढ़ में 1.33 करोड़ टीकाकरण

छत्तीसगढ़ में अब तक 1,33,97,592 टीकाकरण किए गए हैं। इसमें 1,05,89,264 को पहली डोज व 2808328 को दूसरी डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लक्ष्य 3,39,732 स्वास्थ्य कर्मियों में 3,09,615 को पहली डोज, 247016 को दूसरी डोज लगाई गई है। लक्ष्य 2,93,040 फ्रंट लाइन वर्कर्स में 100 फीसद लोगों को पहली डोज, 234489 को दूसरी डोज लगाई गई है। इसी तरह लक्ष्य के मुताबिक 45 से अधिक आयु वर्ग के 58,66,599 लोगों में 52,96,511 को पहली डोज, 1897473 को दूसरी डोज लगाई गई है। 18 से 44 वर्ष के 1,34,33,021 लोगों में 46,65,582 को पहली डोज और 429350 को दूसरी डोज लगाई गई है। राज्य में टीकाकरण अभियान लगातार जारी है।


कड़ाई से हो रहा कोरोना से बचाव के बने नियमों का पालन

छत्‍तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का हर कोई गंभीरता से पालन कर रहा है। लोग मास्‍क लगाकर घरोंं से बाहर निकल रहे हैं। कई आयोजन आनलाइन आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि भीड़ एकत्र न हो और छत्‍तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके।