_201651_03848_30_04_2016_m.webp)
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में शनिवार को देश के सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण राज्य के मुखिया रमन सिंह के हाथों किया गया। 82 मीटर उंचे पोस्ट पर विशाल तिरंगे को लहराया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने देश की गरिमा और शान के प्रतीक तिरंगे को सीएम के साथ मिलकर सलामी दी। इस दौरान बड़ी तादात में जनसमूह कार्यक्रम स्थल पर मौजूद था। शाम पांच बजे आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान सीएम ने लोगों को इस अनमोल क्षण के साक्षी बनने पर बधाई देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है। इस विशाल तिरंगे को जब हम सर उठा कर देखेंगे तो हमें अपनी राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर गर्व महसूस होगा।
रायपुर की नई पहचान, देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा
- तेलीबांधा तालाब में मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया
- 98 लाख रुपए खर्च किए गए
- 84.87 मीटर फाउंडेशन से पोल की नोंक तक ऊंचाई
- पोल का वजन 18 टन
- 24 नट बोल्ट के सहारे खड़ा
- 82 मीटर फाउंडेशन से झंडे के ऊपरी छोर तक ऊंचाई
- झंडा 70 फीट चौड़ा, 105 फीट लंबा
- झंडे का वजन 60 किलो
- नीटेड डेनियर पोलिस्टर कपड़े से बना
- 40 क्लेम्प (हुक) से स्टील तार में फंसाया गया
- 5 एचपी का मोटर झंडा को चढ़ाने-उतारने के लिए
4 एलईडी फोकस लाइट एक-एक किलोवाट की लगी
रांची अब दूसरे नम्बर पर
- 81 मीटर ऊंचा रांची के पहाड़ी मंदिर में
- 76.24 मीटर ऊंचा झंडा फरीदाबाद में है
- 71.62 मीटर ऊंचा तिरंगा झंडा भोपाल में
- 63 मीटर ऊंचा झंडा दिल्ली के कनॉट प्लेस में