• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपित को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

आरोपित पिता की प्रताड़ना तंग आकार पीड़िता ने मार्च 2018 में सरस्वती नगर थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

By Sanjay SrivastavaEdited By: Sanjay Srivastava
Publish Date: Sat, 29 Jan 2022 10:05:40 AM (IST)Updated Date: Sat, 29 Jan 2022 10:05:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपित को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।विशेष लोक अभियोजक यास्मिन बेगम ने बताया कि सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग से उसके ही पिता ने दुष्कर्म किया।इसके बाद घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपित पिता की प्रताड़ना तंग आकार पीड़िता ने मार्च 2018 में सरस्वती नगर थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित पिता को गिरफ्तार कर दुष्कर्म के केस में जेल भेज दिया।वहीं जांच करने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश राधिका सैनी की अदालत में केस डायरी पेश की। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को आरोपित पिता को आजीवन कारावास से दंडित करने का फैसला सुनाया।


धारदार चाकू लेकर लोगों को धमकी देने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया

रायपुर के आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित बबलू उर्फ कमररजा को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास एक नग धारदार चाकू जब्त किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की है।

दो पहिया वाहन चोरी का आरोपित गिरफ्तार

रायपुर के मोदहापारा थाना पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है।थाने में प्रार्थी भाविक ठक्कर ने शहीद स्मारक भवन के पास से वाहन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में पुलिस अज्ञात आरोपित की तलाश में जुटी थी। अज्ञात आरोपित की पतासाजी करते हुए सागर दास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के वाहन को जब्त किया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।