पुलिस ने मनीष सोनी, अनिल गांधी, रोशन शर्मा, खिलेश्वर, जितेंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, मोंटी बजाज, राजू राठी, निखिल जैन, राजू अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, सुशील अग्रवाल और अरुण अग्रवाल को पकड़ा है।
जमीन धोखाधड़ी मामले में आरोपित को जेल
सिविल लाइन थाना पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी, आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइन थाने में प्रार्थी कुमार भोसले ने दिनेश सिंह ठाकुर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। दिनेश सिंह शिवसेना का नेता भी है। प्रार्थी ने बताया कि दिनेश सिंह से ग्राम रायपुरा स्थित जमीन का सौदा 99 लाख 87 हजार 500 रुपये में हुआ था। आरोपित ने पांच चेक दिए। इसमें केवल 50 हजार रुपये ही चेक से प्राप्त हुए।