
रायपुर । पुरानी बस्ती के खोखो पारा में एक 13 साल की छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। मृतका के पास से कोई सुसाइडल नोट भी नहीं मिला है। पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक प्रवीण सिंह ठाकुर की 13 साल की बेटी प्राची ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। उनकी मां कमरे में गई तो प्राची पंखे के हुक से झूल रही थी। उन्होंने इसकी सूचना अपने पति को दी। पुलिस ने बताया कि प्राची होली क्रॉस स्कूल में आठवीं पढ़ रही थी। शनिवार को सुबह स्कूल में पालक मीटिंग थी, जिसमें प्राची की मां गई थी। स्कूल से आने के बाद उन्होंने प्राची को स्कूल की रिपोर्ट भी बताई। फिर वह अपने कमरे में चली गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्राची मोबाइल भी नहीं रखती थी और न ही कम्प्यूटर उपयोग करती थी।