• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News: रायपुर के सिविल लाइन में 10 लाख रुपये का हुक्का पाट और सामग्री जब्त

Crime News: आरोपित ने थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत नई बस्ती राजातालाब स्थित अपने मकान में हुक्का से संबंधित सामग्रियों भंडारण कर रखा था।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Thu, 11 Nov 2021 03:05:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Nov 2021 03:05:48 PM (IST)
Crime News: रायपुर के सिविल लाइन में 10 लाख रुपये का हुक्का पाट और सामग्री जब्त

Crime News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने हुक्का पाट और सामग्री के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से लाखों रुपये के हुक्का से संबंधित सामग्रियों का जखीरा बरामद किया गया है। आरोपित सुहेल एहसान उर्फ बाबी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत अपराध कायम कर अग्रिम कार्रवाई की गई। आरोपित ने थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत नई बस्ती राजातालाब स्थित अपने मकान में हुक्का से संबंधित सामग्रियों भंडारण कर रखा था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से विभिन्न प्रकार के हुक्का पोर्ट, चिलम पाइप, निकोटिन युक्त हुक्का फ्लेवर्स और अन्य सामग्री जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

राजेंद्र नगर से गोदाम में पकड़ा गया बड़ा जखीरा

राजधानी रायपुर में 24 घंटे में नशे के खिलाफ पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई राजेंद्र नगर इलाके में की। अवैध रूप से हुक्के से संबंधित सामान के गोदाम में पुलिस ने दबिश दी। जहां हुक्के से जुड़े पाट, पाइप समेत फ्लेवर जब्त किया गया। पुलिस से कारोबारी विमल जैन के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने कारोबारी को किया गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की। जब्त सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही।


गांजा बिक्री करते आरोपित गिरफ्तार

आजाद चौक थाना पुलिस ने गांजा बिक्री करते राजकुमार वर्मा गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि घोराई तालाब रामकुंड के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।

खुले में अवैध शराब पिलाते मैनेजर गिरफ्तार

अवैध शराब रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार रात विधानसभा थाना पुलिस ने एक होटल में बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए मैनेजर संचालक शक्ति पांडेय को गिरफ्तार किया है। विधानसभा रोड स्थिति होटल रायल क्रिस्टल में खुले रूप से शराब पिला रहे संचालक को गिरफ्तार किया है। होटल से काफी मात्राा में शराब बरामद की गई है।