यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CRPF Camp Incident: मुख्यमंत्री भूपेश बोले- सीआरपीएफ कैंप में हुई घटना दुर्भाग्यजनक
CRPF Camp Incident: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जवानों को देखने अस्पताल पहुंचे।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Mon, 08 Nov 2021 11:30:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Nov 2021 11:30:53 AM (IST)

CRPF Camp Incident: रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मौत की दुर्भाग्यजनक घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम बघेल ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
सुकमा के लिंगनपल्ली कैंप में घायल दो जवानों को रायपुर लाया गया है। एक जवान को आरकेसीएच और एक को श्रीनारायणा अस्पताल के लिए रवाना। घायल जवान धनंजय कुमार सिंह को श्रीनारायणा ले जाया गया, वही धर्मात्मा कुमार सिंह को आरकेसीएच में इलाज के भर्ती कराया गया है।
घायल जवान से मिलने पहुंचे मरकाम
घायल जवान का रायपुर के श्रीनारायणा अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम घायल जवानों को देखने अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इस दौरान जवान से उनका हालचाल पूछा और डाक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।
गृहमंत्री ताम्रध्वज ने घटना पर जताया शोक
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ट्वीट किया कि सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैंप में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मौत की बेहद दुखद जानकारी प्राप्त हुई है। मेरी शोक संवेदनाएं इस घटना में दिवंगत हुए जवानों के स्वजनों के साथ हैं। इसके बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर के श्रीनारायणा अस्पताल पहुंचे। सुकमा में जवानों के बीच हुई खूनी संघर्ष घायल जवान का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्हाेंने डाक्टरों से की चर्चा घायल जवान से भी की विस्तृत चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाया।