• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में फ्रॉड, SBI क्रेडिट कार्ड से पांच बार ट्रांजेक्शन कर 1.96 लाख रुपये किए पार

नवा रायपुर सेक्टर-27 में साइबर ठगों ने पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी के SBI क्रेडिट कार्ड से 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन कर 1.96 लाख रुपये निकाल लिए।

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 12:58:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 01:05:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में फ्रॉड, SBI क्रेडिट कार्ड से पांच बार ट्रांजेक्शन कर 1.96 लाख रुपये किए पार
नवा रायपुर में क्रेडिट कार्ड से 1.96 लाख का साइबर फ्रॉड (AI Generated Image)

HighLights

  1. नवा रायपुर में 1.96 लाख की ठगी
  2. SBI क्रेडिट कार्ड बना निशाना
  3. पशु चिकित्सा कर्मचारी है पीड़ित

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। साइबर ठग अब बैंक खाते में सेंध लगाने के साथ क्रेडिट कार्ड को भी निशाना बना रहे हैं। नवा रायपुर में साइबर अपराधियों ने पशु चिकित्सा विभाग के एक कर्मचारी के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 39 मिनट के भीतर पांच बार ट्रांजेक्शन कर 1.96 लाख रुपये पार कर दिए।

पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी और देखते ही देखते उसके कार्ड से बड़ी रकम निकल गई। पांचों ट्रांजेक्शन अलग-अलग राशि के थे। पुलिस को आशंका है कि क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग कर वारदात को अंजाम दिया गया है।


सेक्टर-27 का मामला, पशु चिकित्सा विभाग का कर्मचारी पीड़ित

मामला राखी थाना क्षेत्र के नवा रायपुर सेक्टर-27 का है। यहां रहने वाले पावेश कंवर (28) इंद्रावती भवन स्थित संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं। उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 28 अक्टूबर 2026 की शाम 5:20 से 5:59 बजे के बीच लगातार पांच ट्रांजेक्शन हुए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5:20 से 5:59 के बीच एक के बाद एक पांच ट्रांजेक्शन

जानकारी के मुताबिक साइबर अपराधियों ने एक ही बार में पूरी रकम निकालने के बजाय पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए। सबसे पहले शाम 5:20 बजे के आसपास छह हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 41,049 रुपये, 37,309 रुपये, फिर 37,309 रुपये और अंत में 74,619 रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। इस तरह कुल 1,96,286 रुपये की रकम कार्ड से निकाल ली गई। इनमें सबसे बड़ी रकम 74,619 रुपये की थी। लगातार हो रहे इन भुगतानों से साफ है कि ठगों ने कुछ ही समय में कार्ड की उपलब्ध सीमा का इस्तेमाल कर बड़ी रकम निकालने की कोशिश की। पीड़ित का कहना है कि उसने इन भुगतानों के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी और न ही स्वयं कोई ऑनलाइन खरीदारी की थी।

भनक तक नहीं लगी, बाद में पता चला फ्रॉड

पावेश कंवर को ट्रांजेक्शन के दौरान किसी तरह का मैसेज या OTP की जानकारी नहीं मिली। जब उनके पास लेनदेन से जुड़ी जानकारी पहुंची तब तक पांचों ट्रांजेक्शन पूरे हो चुके थे। उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्रेडिट कार्ड के डेटा का कहीं और इस्तेमाल किया गया है। हो सकता है कि कार्ड की डिटेल किसी फिशिंग लिंक, फर्जी वेबसाइट या डेटा लीक के जरिए ठगों के हाथ लगी हो।

चार मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित की शिकायत में चार मोबाइल नंबरों का उल्लेख किया गया है। पुलिस इन नंबरों के उपयोगकर्ताओं, कार्ड से हुए ट्रांजेक्शन और डिजिटल लेनदेन के रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। जांच का प्रमुख बिंदु यह है कि कार्ड का डेटा किस माध्यम से हासिल किया गया और पांचों भुगतानों की रकम किन खातों या भुगतान माध्यमों में पहुंची। साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन के IP एड्रेस और मर्चेंट डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्रेडिट कार्ड की जानकारी, CVV, OTP और लिंक पर क्लिक करने से बचें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।