• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में ट्रंक में मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा, CCTV फुटेज भी आया सामने

Raipur Crime News: ट्रंक से मिली युवक की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जहां मृतक की पहचान रायपुर निवासी बंजारे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताय...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 01:10:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 01:50:03 PM (IST)
रायपुर में ट्रंक में मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा,  CCTV फुटेज भी आया सामने
रायपुर में ट्रंक में लाश मिलने से मचा हड़कंप

HighLights

  1. रायपुर में ट्रंक में लाश मिलने से मचा हड़कंप
  2. हत्या में एक वकील और एक महिला की भूमिका सामने आई
  3. पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

नई दुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक से मिली युवक की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान रायपुर निवासी बंजारे के रूप में हुई है। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्या में एक वकील और एक महिला की भूमिका सामने आई है।

हत्या के लिए ट्रंक का लिया सहारा

दोनों ने मिलकर युवक की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए ट्रंक का सहारा लिया। ट्रंक खरीदने गए महिला और पुरुष को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी वकील को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी साझा करने से बच रही है।


यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सरकार की खास पहल, अब स्कूलों की भी होगी परीक्षा, 'कमजोर' शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

रायपुर में ट्रंक में मिली लाश मामले में हुआ बड़ा खुलासा, CCTV फुटेज का वीडियो भी आया सामनेhttps://t.co/6788W8AKWS pic.twitter.com/M6HNTmLZDk

— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 24, 2025

पुलिस ने वारदात में शामिल कार को किया बरामद

सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके अलावा एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का राजफाश कर सकती है। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Crime: सूटकेस में मिली युवक की लाश, पेटी पर लिखा नाम पुलिस के लिए बना अहम सुराग

सूटकेस में मिली युवक की लाश से मचा हड़कंप

रायपुर में ही डीडीनगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ फेस-2 में सोमवार को मिली अज्ञात युवक की लाश ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सुनसान इलाके में ट्रॉली बैग और बंद पेटी में मिले शव ने मेरठ में दो महीने पहले हुए चर्चित हत्याकांड की याद ताजा कर दी है।

हत्या की बर्बरता, शव को छिपाने की योजना और उसे ठिकाने लगाने के तरीके ने पुलिस को कई एंगल से जांच के लिए मजबूर कर दिया है। पुलिस को जांच के दौरान एक अहम सुराग पेटी से मिला है, जहां ट्रॉली के ऊपर रखी नई पेटी पर 'हब्बू' नाम लिखा हुआ मिला है।