• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dead Corona Warriors In Chhattisgarh: 64 मृत कोरोना योद्धाओं के स्वजनों को केंद्र से मिले 50-50 लाख रुपये

Dead Corona Warriors In Chhattisgarh: 102 एंबुलेंस के कर्मचारी की मौत पर भी केंद्र से सहायत राशि मिली।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 27 Oct 2021 07:20:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 Oct 2021 07:20:12 AM (IST)
Dead Corona Warriors In Chhattisgarh: 64 मृत कोरोना योद्धाओं के स्वजनों को केंद्र से मिले 50-50 लाख रुपये

Dead Corona Warriors In Chhattisgarh: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्‍तीसगढ़ में 101 मृत कोरोना योद्धाओं में से 64 के परिवार को केंद्र सरकार की तरफ से 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इसमें चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी से लेकर एंबुलेेंस चालक तक शामिल हैं। इसके अंतर्गत राज्य में केंद्र सरकार ने कुल 32 करोड़ रुपये मृत कोरोना योद्धाओं के परिवार को दिए गए हैं।

राज्य महामारी नियंत्रक डाक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि 37 मृत कोरोना योद्धाओं के परिवार को 50-50 लाख रुपये वित्तीय सहायता राशि देने की प्रक्रिया चल रही है। इधर कोरोना से मौत पर सामान्य लोगों के परिवार को भी 50-50 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। राजधानी में अब तक 2,200 से अधिक आवेदन आए हैं। इसमें से 1000 लोगों के खाते में राशि पहुंच गई है।


यहां 3,139 समेत राज्य में अब तक 13,572 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ऐसे में जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन के दौरान कई ऐसे पीड़ित परिवार भी आ रहे हैं, जिनके परिवार के सदस्य की मौत कोरोना से तो हुई है। लेकिन उनके पास किसी तरह का प्रमाण नहीं है। स्थिति को देखते हुए जिला स्तर पर मेडिकल टीम गठित की गई है। जो जांच के बाद आवेदन को पात्रता प्रदान कर रही।

मृत एंबुलेंस कर्मी को मिले अनुदान से सुधरी आर्थिक स्थिति

102 महतारी एक्सप्रेस के शिबू कुमार ने बताया कि 102 महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस के माध्यम से कोरोनाकाल में धर्मेश साहू की मौत हो गई थी। एक मात्र कमाने वाला होने की वजह से इनकी मौत के बाद परिवार का कोई सहारा ही नहीं था। लेकिन मृत्यु के बोद कोरोना योद्धा के रूप में इन्हें केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मिलने के बाद परिवार की स्थिति सुधर गई है।