• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

मासूम की मौत से भी नहीं लिया सबक: रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे जानलेवा 'पॉप-पॉप' पटाखे

सरगुजा में पॉप-पॉप पटाखा चबाने से मासूम की मौत के बाद भी रायपुर की चार प्रमुख दुकानों में इनकी खुलेआम बिक्री हो रही है, जिस पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं।

By Goswami SahuEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 05:30:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 05:30:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मासूम की मौत से भी नहीं लिया सबक: रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे जानलेवा 'पॉप-पॉप' पटाखे
जिंदल फायरवर्क्स: सरगुजा में मासूम की मौत के बावजूद राजधानी रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे 'पॉप-पॉप' पटाखे.

HighLights

  1. सरगुजा में पॉप-पॉप पटाखा चबाने से हुई थी मासूम की मौत।
  2. नईदुनिया पड़ताल में रायपुर की चार प्रमुख दुकानों में मिला भरपूर स्टॉक।
  3. विशेषज्ञ बोले- विस्फोट से ब्रेन डेड होने का खतरा, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश।

गोस्वामी साहू, रायपुर: सरगुजा जिले के सीतापुर के बनेया गांव में पाप-पाप (लहसुन) पटाखे को चबाने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि गांव में दीपावली के दिन जमीन पर गिरे पाप-पाप पटाखे को मासूम बच्चे ने चबा लिया। मुंह में हुए ब्लास्ट के कारण ब्लडिंग हो रही थी।

इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस हृदयविदारक घटना के बावजूद बाजारों में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इस मार्मिक घटना के बाद भी राजधानी समेत प्रदेशभर के बाजारों में प्रतिबंधित 'पाप-पाप' (लहसुन) पटाखे खुलेआम बिक रहे हैं।


घटना के बाद नईदुनिया ने राजधानी के बंसल पटाखा, विश्वास पटाखा, इस्माइल और जिंदल फायरवर्क्स जैसी प्रमुख पटाखा दुकानों और बाजारों का जायजा लिया। जहां इन दुकानों में 'पाप-पाप' पटाखों का फुल स्टाक मौजूद है और इसकी खरीदी-बिक्री धड़ल्ले से जारी है। बिना आग लगाए केवल जमीन पर पटकने से फूटने वाले इन पटाखों में मौजूद बारूद और छोटे पत्थरों का मिश्रण बच्चों के लिए बेहद जानलेवा साबित हो सकता है।

बंसल पटाखा दुकान :

रिपोर्टर : पाप-पाप पटाखा मिलेगा?

संचालक- हां, बिल्कुल।

रिपोर्टर : क्या ये बच्चों के लिए सुरक्षित हैं?

संचालक : ग्राहक मांगते हैं तो रखना पड़ता है, हम तो सिर्फ बेचने के लिए रखते हैं।

विश्वास पटाखा दुकान :

रिपोर्टर : पाप-पाप पटाखा मिलेगा?

संचालक : हां, पर्याप्त स्टाक है।

रिपोर्टर : 'लहसुन' पटाखे पर रोक क्यों नहीं है क्या?"

संचालक : इस तरह के पटाखों की बिक्री पर अभी कोई लिखित मनाही नहीं आई है, इसलिए स्टाक रखा हुआ है।

इस्माइल पटाखा दुकान :

रिपोर्टर : पाप-पाप पटाखा मिलेगा?

संचालक : हां, कितना पेटी चाहिए?

रिपोर्टर: एक पैकेट दे दीजिए, दीवाली तो चली गई, ज्यादा मंगा लिए थे क्या?

संचालक : छोटे बच्चे इसे ज्यादा पसंद करते हैं, मांग बनी रहती है, इसलिए ज्यादा स्टाक रखते हैं।

जिंदल फायरवर्क्स :

रिपोर्टर : पाप-पाप पटाखा मिलेगा?

संचालक : हां, हमेशा स्टाक रहता है।

रिपोर्टर : पाप-पाप पटाखों की खरीदी-बिक्री पर रोक नहीं है क्या?

संचालक : नहीं, इसकी हर साल बिक्री होती, इसमें कोई विशेष पाबंदी नहीं है।

एक्सपर्ट व्यू-

- डा. राकेश गुप्ता, कान- नाक और गला रोग विशेषज्ञ

इस प्रकार के विस्फोट का असर सीधे सेंट्रल नर्वस सिस्टम और दिमाग पर पड़ता है। बारूद का जहरीला धुआं और रासायनिक कण श्वसन मार्ग के जरिये शरीर में पहुंचकर गंभीर संक्रमण व आघात पैदा करते हैं। सिर और दिमाग की नसों में अंदरूनी गंभीर चोट लगने के कारण मरीज के 'ब्रेन डेड' (मस्तिष्क मृत) होने तक का बड़ा और जानलेवा खतरा रहता है। मामूली दिखने वाले ये पटाखे बच्चों की सेहत और जिंदगी के लिए बेहद खतरनाक हैं।

पटाखों की जांच के लिए एसडीएम को टीम बनाकर जांच के लिए निर्देशित किया जाएगा। जो भी पटाखों पर रोक है यदि उसकी बिक्री हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी। डा. गौरव सिंह, कलेक्टर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।