• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Train On Track: कोरोना के चलते बंद हुई लोकल ट्रेनों को चलाने की डीआरएम से मांग, MST की सुविधा भी हो शुरू

Train On Track: रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य विमल बाफना ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Fri, 10 Sep 2021 10:50:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Sep 2021 10:50:41 AM (IST)
Train On Track: कोरोना के चलते बंद हुई लोकल ट्रेनों को चलाने की डीआरएम से मांग, MST की सुविधा भी हो शुरू

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Train On Track: कोरोना संकटकाल के दौरान बंद की गई लोकल ट्रेनों को फिर से चलाने की मांग उठने लगी है। रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य और चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज के मंत्री विमल बाफना ने डीआरएम को मांग पत्र सौंपकर बंद की गई सभी लोकल ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू करने का सुझाव दिया है, ताकि आम जनता, व्यापारियों को यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बाफना ने कहा है कि बिलासपुर से लेकर डोंगरगढ़ तक के व्यापारियों का व्यापार के सिलसिले में रायपुर आना-जाना पड़ता। कोरोना के चलते डेढ़ साल से मासिक टिकट पास (एमएसटी) की बंद की गई सुविधा भी फिर से शुरू किया जाए। रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग की सुविधा में सुधार कर व्यवस्थित करने पर जोर देते हुए कहा कि ठेकेदार के लोग खुलेआम दादागिरी कर आम लोगों को परेशान करते हैं। यहां की व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है।


रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी थाना के लिए जगह उपलब्ध कराया जाए क्योंकि वर्तमान में स्टेशन से हटकर थाना होने से लोगों को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए भटकना पड़ता है। दल्लीराजहरा को जाने वाली ट्रेनें दिन में एक बार जाती हैं और दोबारा वापस न आकर दूसरे दिन आती है। इसलिए इस ट्रेन का फेरा बढ़ाया जाए, ताकि आने-जाने में आमजनता को किसी तरह की दिक्कत न हो।

बाफना ने कहा है कि रेलवे द्वारा दल्ली राजहरा में आवंटित प्लाट, मकान का किराया अनावश्यक रूप से बहुत बढ़ा दिया गया है, जिसे कम किया जाए क्योंकि वर्तमान समय में दल्लीराजहरा उजड़ता हुआ शहर है। बढ़ाए गए किराये को बसाहट के हिसाब से किया जाना चाहिए।