यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dengue Awareness In Raipur: रायपुर के तीन वार्ड में चला डेंगू जनजागरण और विशेष सफाई अभियान
Dengue Awareness In Raipur: विंडो कूलरों को साफ रखने के लिए विधायक विकास और पार्षदों ने किया आह्वान
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 08 Sep 2021 05:15:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Sep 2021 05:15:36 PM (IST)
सफाई अभियान के दौरान विधायक विकास उपाध्याय समेत पार्षद। Dengue Awareness In Raipur: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर में फैले डेंगू के प्रकोप को लेकर नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी 10 जोनों के विभिन्ना वार्डों में जनजागरण के साथ विशेष सफाई अभियान चला रही है। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव खुद रोज अमले व वार्ड पार्षद के साथ सफाई अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 में चल रहे सफाई अभियान के दौरान पश्चिम विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नागभूषण राव, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, निगम एमआइसी सदस्य सुंदर जोगी, गुरु घासीदास वार्ड की पार्षद शीतल कुलदीप बोगा आदि ने 10 घरों के विंडो कूलरों में जमा पानी को तत्काल खाली करवाकर केमिकल दवा का छिड़काव करवाया।
इस मौके पर विधायक ने डेंगू से सुरक्षित रहने विंडो कूलरों में पानी नहीं भरने, उन्हें पूरी तरह सूखा व साफ रखने, घर पर अथवा आसपास के क्षेत्र में कहीं पर भी पानी का जमाव नहीं होने देने का अनुरोध वार्डवासियों से किया। इस बीच नालियों की सफाई करके कचरा परिवहन करने के साथ पूरे वार्ड में चूना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, एंटी लार्वा ट्रीटमेंट, फागिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 26 में व्यापक रूप से एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान के साथ कीटनाशक पावडर का छिड़काव कराया गया। गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 49 में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण वार्ड की पार्षद शीतल कुलदीप बोगा ने निगम की टीम के साथ किया।
पार्षद बोगा ने लोगों से कहा कि डेंगू के मच्छर का लार्वा साफ एवं ठहरे हुए पानी में पनपता है, इसलिए कहीं पर भी पानी का जमाव न होने दें। इस बीच अब तक कोरोना वेक्सीन की प्रथम खुराक नहीं लेने वाले लोगों का सर्वे कर उनसे सुरक्षा की दृष्टि से जल्द कोरोना वेक्सीन का प्रथम टीका शिविर में जाकर लगवाने की अपील की गई।
तीनों वार्ड में चलाए गए सफाई अभियान में निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा-तृप्ति पाणीग्रही, जोन कमिश्नर अरुण कुमार ध्रुव, जोन कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू, जोन दस के जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया, जोन स्वास्थ्य अधिकारी केआर देवांगन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।