• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: रायपुर में डेंगू का प्रकोप, आंबेडकर अस्पताल में पहुंचे 70 मरीज, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Dengue Outbreak in Raipur: राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में 24 दिनों में ही डेंगू के 70 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे है। यहां पर रोजाना चार से पांच डें...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 25 Aug 2023 11:47:09 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Aug 2023 11:47:09 AM (IST)
Raipur News: रायपुर में डेंगू का प्रकोप, आंबेडकर अस्पताल में पहुंचे 70 मरीज, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

HighLights

  1. रायपुर में मलेरिया और वायरल फीवर के बढ़े मरीज
  2. शासकीय और निजी अस्पतालों में लग रही लाइन
  3. 24 दिनों में डेंगू के 70 मरीज इलाज के लिए पहुंचे

रायपुर। Dengue Outbreak in Raipur: राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में 24 दिनों में ही डेंगू के 70 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे है। इसमें गुरूवार को पहुंचे पांच मरीज भी शामिल है। यहां पर रोजाना चार से पांच डेंगू के केस पहुंच रहे हैं। पुरानी बस्ती से सबसे ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि विगत आठ माह डेंगू के चार केस ही सामने आए हैं।

एलाइजा टेस्ट के बाद ही मरीज को डेंगू पीड़ित माना जाता है। मौसम में उतार-चढ़ाव से वायरल फीवर, डायरिया और मलेरिया के मरीजों की भी जिला अस्पताल, आंबेडकर अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के साथ निजी अस्पतालों में तेजी से इजाफा हुआ है। वायरल फीवर बच्चे, जवान व बुजुर्गों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। इस बुखार के उतर जाने के बाद भी लोग परेशान रहते हैं।


बुखार की चपेट में आने वाले रोगियों को सर्दी, खांसी व गले में तेज दर्द की परेशानी होती है और कमजोरी आ जाती है। वायरल बुखार आमतौर पर साधारण बुखार की तरह ही होता है। डाक्टर पंजक किशोर के अनुसार वायरल बुखार मौसम में उतार चढ़ाव के कारण सक्रिय हो जाता है। इससे प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर हो जाता है। इस मौसम में बुखार होने पर तुरंत इलाज कराना जरूरी है। डाक्टर की सलाह पर ही दवा लेना चाहिए। पीड़ित से हाथ मिलाने, छींकने, नजदीक में रहने से भी वायरल होने की संभावना रहती है। वायरल बुखार होने पर ध्यान देने की जरूरत है।

जल जमाव और गंदगी से डेंगू का प्रसार

जल जमाव और अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में बरसात के पानी की सही निकासी नहीं होने के कारण गंदगी का फैलाव डेंगू के प्रसार का सबसे बड़ा कारण है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू के प्रति सचेत रहें, घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें। इससे मच्छर नहीं पनपेगा और डेंगू से बचाव होगा। डेंगू के शुरुआती लक्षण सामान्य बुखार या वायरल बुखार से मिलते-जुलते होते हैं।

डेंगू के लक्षण

तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द, जी मचलाना एवं उल्टी होना, आंख के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकते का निशान, नाक व मसूढ़ों से रक्तस्त्राव, काला मल का आना आदि डेंगू के लक्षण हैं। डेंगू का असर शरीर में तीन से नौ दिनों तक रहता है। इससे शरीर में अत्यधिक कमजोरी आ जाती है और शरीर में प्लेटलेट्स लगातार गिरने लगता है।

वायरल बुखार के लक्षण

शरीर में तेज दर्द, गले में खरास और दर्द, त्वचा पर हल्के धब्बे पड़ना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, कमजोरी महसूस होना, सिर दर्द होने के साथ तेज बुखार, खांसी की शिकायत सहित अन्य लक्षण वायरल बुखार से जुड़े है।

जिला मलेरिया अधिकारी डा. विमल किशोर राय ने कहा, एडीस नामक मच्छर के काटने से डेंगू होता है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। डेंगू से बचाव के लिए घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। सोते समय दिन हो या रात मच्छरदानी का उपयोग करें। डेंगू के अब तक चार केस मिले हैंं।

आंबेडकर अस्पताल अधीक्षक डा एसबीएस नेताम ने कहा, मेडिसिन विभाग में डेंगू के 65 केस आए हैं। गुरूवार को ही पांच मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पताल में जांच और इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।