• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue Patients In Raipur: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी में 10 माह में मिले 477 डेंगू के मरीज

Dengue Patients In Raipur: स्वास्थ्य विभाग का दावा, सर्वे, जांच और जागरूकता अभियान से स्थिति सामान्य।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Fri, 29 Oct 2021 11:08:50 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 Oct 2021 11:08:50 AM (IST)
Dengue Patients In Raipur: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी में 10 माह में मिले 477 डेंगू के मरीज

Dengue Patients In Raipur: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले पांच वर्षों की अपेक्षा इस साल सर्वाधिक लोगों को डेंगू के डंक ने जख्मी किया। जनवरी से अब तक 10 माह में 477 मामले सामने आए हैं। डेंगू नियंत्रण अभियान केजिला नोडल अधिकारी डा. विमल किशोर राय के मुताबिकडेंगू केखिलाफ अभियान काफी बेहतर तरीकेसे चलाया गया। बड़े शासकीय अस्पतालों केसाथ ही प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच व्यवस्था की गई।

रैपिड किट से प्रतिदिन करीब 500 लोगों की जांच की गई। डेंगू का प्रकोप तीन से पांच साल औसत से अधिक बढ़ता भी है। अच्छी बात यह रही कि इस बार संख्या अधिक होने के बावजूद असर सामान्य रहा और किसी की मौत नहीं हुई। रायपुर में जिन तीन-चार लोगों की मौत की बातें सामने आई थी। उसमें भी मौत की वजह डेंगू के अलावा अन्य बीमारियां थी।


लक्षण

तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, जी-मिचलाना, आंखों के पीछे दर्द, आंतरिक रक्तस्राव, त्वचा में चकत्ते, नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना, उल्टियां होना।

बचाव

घर केआसपास पानी जमा ना होने दें, किटनाशक दवा का छिड़काव, घरों के खिड़की-दरवाजों में जाली लगाएं, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

-42,656 घरों का सर्वे

-40,215 पंफलेट बांटे

-15,205 रैपिड टेस्ट किट से जांच

-148 रैपिड किट से डेंगू पीड़ित

नोट : जून से अक्टूबर तक की सर्वे रिपोर्ट

वर्ष- मामले

2017 : 62

2018 : 170

2019 : 100

2020 : 11

2021 : 477

वर्ष 2021

माह - मामले

फरवरी : 1

मार्च : 2

जून : 22

जुलाई : 47

अगस्त : 245

सितंबर : 127

अक्टूबर : 33

अब डेंगू के मरीज काफी कम हो गए

डेंगू के ज्यादातर केस जुलाई से सितंबर के बीच आते हैं। अब डेंगू के मरीज काफी कम हो गए हैं। धीरे-धीरे पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। वर्तमान में डेंगू नियंत्रण अभियान चलाने के साथ शासकीय अस्पताल में जांच और इलाज की व्यवस्था की गई है। -डा. मीरा बघेल, सीएमएचओ, रायपुर।