• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2021: बाजार में त्योहारी धूम, धनतेरस में राजधानी रायपुर का कारोबार 560 करोड़ रुपये पार

Dhanteras 2021: सराफा की चमक हुई दोगुनी, सराफा संस्थान भी देर रात तक खुले रहे। खूब बिके कपड़े।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 03 Nov 2021 10:05:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Nov 2021 10:05:59 AM (IST)
Dhanteras 2021: बाजार में त्योहारी धूम, धनतेरस में राजधानी रायपुर का कारोबार 560 करोड़ रुपये पार

Dhanteras 2021: रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना की मार के कारण बीते दो वर्षों से थोड़ा फीके रहे त्योहारी सीजन की कसर इस साल ने पूरी कर दी। पूरे बाजार में त्योहारी धूम रही और लोगों ने जबरदस्त खरीदारी की। कारोबारियों की मानें तो अकेले रायपुर में ही करीब 563 करोड़ रहा। खास बात यह रही कि काफी समय से थोड़ा सन्नाटा पसरे सराफा बाजार की चमक दोगुनी से ज्यादा हुई।

मंगलवार सुबह से ही राजधानी रायपुर के गोलबाजार, मालवीय रोड, एमजी रोड, कटोरातालाब सहित सभी प्रमुख बाजारों में लोगों की रौनक शुरू हो गई। कारोबारियों का कहना है कि इस बात त्योहारी सीजन में एक और खास बात यह दिखाई दी कि उपभोक्ताओं ने आनलाइन की अपेक्षा बाजार में आकर खरीदारी में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। बाजार में उमड़ी भीड़ से ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।


इसे यह भी कहा जा सकता है कि बाजार में एक बार फिर से कोरोना के पहले वाली स्थिति बन गई। विभिन्न सेक्टरों में कंपनियों द्वारा चलाए जाने वाले आफरों को उपभोक्ताओं ने काफी पसंद किया।

राजधानी रायपुर में 130 करोड़ रुपये का रहा सराफा

ज्वेलरी संस्थानों में उपभोक्ताओं की पसंद के अनुसार लाइटवेट ज्वेलरी की रेंज के साथ ही सोने व चांदी के सिक्के व भगवान की मुर्तियों को लोगों ने काफी पसंद किया। सराफा में खास बात यह भी रही कि कीमतों का कारोबार पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और लोगों ने जमकर खरीदारी की। सराफा संस्थान भी देर रात तक खुले रहे। कारोबारी दीपचंद कोटड़िया ने बताया कि सराफा की चमक काफी ज्यादा बढ़ गई और जबरदस्त कारोबार रहा।

naidunia_image

रायपुर में 15 हजार से अधिक दोपहिया व दो हजार से अधिक कारें बिकी

धनतेरस के दिन अकेले राजधानी रायपुर में ही 15 हजार से अधिक दोपहिया व दो हजार से अधिक कारों की बिक्री हुई। आटोमोबाइल कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही उपभोक्ताओं ने शुभ दिन के लिए अपनी मनपसंद कार व दोपहिया की बुकिंग करवा ली थी और उसके कारण ही संस्थानों में भी डिलीवरी के लिए गाड़ियां बिल्कुल तैयार रखी गई थी ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो। आटोमोबाइल कारोबारी पुनीत पारवानी ने बताया कि कंपनियों द्वारा चलाए जाने वाले आफर व फाइनेंस स्कीमों को लोगों ने काफी पसंद किया।

कपड़ा बाजार में भी धूम, तीन हजार की खरीदारी पर उपहार

कपड़ा बाजार में भी धूम मची रही और लोगों ने संस्थानों के आफरों का जबरदस्त फायदा उठाया। इस साल पंडरी कपड़ा बाजार में भी उपभोक्ताओं के लिए तीन हजार रुपये की खरीदारी पर आकर्षक उपहार जीतने का अवसर था। इसे उपभोक्ताओं ने काफी पसंद किया और जमकर खरीदारी की।

naidunia_image

खूब बिके मोबाइल, टीवी, फ्रीज

जीरो फीसद ब्याज दर पर फाइनेंस स्कीम का जादू एक बार फिर से इलेक्ट्रानिक्स में चल गया और लोगों ने मोबाइल, टीवी, फ्रीज सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की खूब खरीदारी की।इसके साथ ही बर्तन बाजार में भी रौनक बनी रही। ऐसा लगा मानो बाजार में कोरोना के पहले वाले दिन वापस आ गए हो।

ऐसा रहा राजधानी रायपुर का कारोबार

सेक्टर कारोबार

सराफा 130 करोड़

आटोमोबाइल 120 करोड़

कपड़ा 150 करोड़

रियल इस्टेट 120 करोड़

इलेक्ट्रानिक्स,मोबाइल 30 करोड़

सुपर बाजार, बर्तन,अनाज 7 करोड़

सजावटी सामान, गिफ्ट 3करोड़