• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

टिकरापारा में पांच मौतों का मामला: रसगुल्ले में जहर मिलाकर क्या पूरे परिवार को मारा गया, आर्थिक तंगी थी तो महीने भर का राशन क्यों भरवाया

रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में पुलिस अब 'रसगुल्ले में जहर' मिलने के एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद खाने-पीने की वस्तुओं को फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने रसगुल्ले में जहर मिलाकर जान दी या यह कोई साजिश है।

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 08:52:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 08:54:27 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
टिकरापारा में पांच मौतों का मामला: रसगुल्ले में जहर मिलाकर क्या पूरे परिवार को मारा गया, आर्थिक तंगी थी तो महीने भर का राशन क्यों भरवाया
वारदात की प्रतीकात्मक एआई तस्वीर।

HighLights

  1. पोस्टममार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपे गए
  2. पुलिस कर रही फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
  3. वित्तीय लेन देन और काल रिकार्ड की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे आर्थिक तंगी और कर्ज का एंगल मजबूत होता नजर आ रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बैटरी मैकेनिक सैयद शाहिद अली पर बैंक की ईएमआइ और निजी लोगों का मिलाकर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था।

शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल से खाने-पीने की सभी वस्तुएं जब्त कर फारेंसिक जांच के लिए भेजी हैं। शुरुआती आशंका है कि शाहिद अली ने पहले पत्नी और तीनों बच्चों को रसगुल्ले में जहर मिलाकर खिलाया और उनकी मौत के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इसकी पुष्टि केवल एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।


कर्ज के दबाव की परतें खंगाल रही पुलिस

जांच में पुलिस बैंक खातों, ईएमआइ, निजी उधारी और मोबाइल रिकार्ड खंगाल रही है। मृतक और उसके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। पिछले 15 दिनों के काल डिटेल, मैसेज और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना से पहले शाहिद किन लोगों के संपर्क में था और क्या किसी तरह का आर्थिक दबाव या वसूली का तनाव था।

घटना से पहले सामान्य था परिवार का व्यवहार

मृतक के बेटे इरशाद के दोस्त साहिल ने पुलिस को बताया कि घटना से एक रात पहले वह इरशाद के साथ था। रात करीब 12:30 बजे शाहिद अली ने बेटे को फोन कर जल्दी घर आने और बाहर से खाने का सामान लाने को कहा था। इसके बाद इरशाद अपने दोस्त से विदा लेकर घर चला गया। दोस्त के मुताबिक उस समय किसी तरह की परेशानी या तनाव का आभास नहीं हुआ।

चार दिन पहले ही भरवाया था महीनेभर का राशन

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि घटना से चार दिन पहले शाहिद अली अपने घर के लिए एक महीने का राशन खरीदकर लाया था। इससे जांच अधिकारी भी हैरान हैं, क्योंकि यदि वह पहले से आत्महत्या की योजना बना रहा था तो इतनी बड़ी मात्रा में राशन खरीदने का क्या कारण था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी बना ली थी दूरी

पुलिस जांच में पता चला है कि शाहिद अली अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था, लेकिन वर्षों से उसका भाइयों से कोई संपर्क नहीं था। परिवार के लोग भी उसके आर्थिक हालात से अनजान थे। पड़ोसियों के अनुसार भी वह कम बोलने वाला और अपने काम से काम रखने वाला व्यक्ति था। लोगों से शालीनता से मिलता था, लेकिन किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था।

20 साल में आठ बार बदला किराए का मकान

शाहिद अली मूल रूप से पुरानी बस्ती के कुकरीपारा का रहने वाला था। करीब 20 वर्ष पहले उसने अपने परिवार से अलग रहना शुरू कर दिया था। इस दौरान वह आठ बार किराए का मकान बदल चुका था। संजय नगर आने से पहले वह मठपुरैना और संतोषी नगर में भी किराए के मकानों में रह चुका था। करीब सात-आठ महीने पहले ही वह परिवार सहित संजय नगर में रहने आया था।

पत्नी ने भी नहीं जताई थी परेशानी

- मृतक की पत्नी राबिया के भाई अकबर ने बताया कि उनकी बहन कुछ महीने पहले उर्स में शामिल होने दुर्ग आई थी। इसके बाद भी दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन उसने कभी आर्थिक परेशानी या कर्ज को लेकर कोई चर्चा नहीं की। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य रायपुर पहुंचे।

पत्नी की बहनों के नंबर मिले ब्लाक

आत्महत्या मामले की जांच में नया पहलू सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल से जब्त तीन मोबाइल की जांच में पाया कि मृतक सैयद अली ने पत्नी के मोबाइल में उसकी दोनों बहनों के नंबर ब्लाक कर रखे थे, जिससे वह लंबे समय से उनसे संपर्क में नहीं थी। पुलिस अब इसके कारणों की जांच कर रही है। वहीं घर में राशन और एक पलंग के अलावा कोई अन्य घरेलू सामान नहीं मिला, जिससे आर्थिक तंगी के संकेत भी मिल रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।