श्री नारायणा हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञों ने दी क्रिटिकल केयर न्युट्रिशन की जानकारी
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञों के समूह द्वारा पहली आहार कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस का थीम 'क्रिटिकल केयर न्यूट्रिशन-क्लॉक इस टिकिंग' था। इस कांफ्रेंस में विशेषज्ञों ने आइसीयू न्यूट्रिशन, एंटेरल और पैरेंटरल न्युट्रिशन एवं गट माइक्रो बायोटा के विषय में बताया गया। अपोलो हॉस्पिटल बि
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 02 Oct 2019 12:06:06 AM (IST)
Updated Date: Wed, 02 Oct 2019 12:06:06 AM (IST)
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञों के समूह द्वारा पहली आहार कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस की थीम 'क्रिटिकल केयर न्यूट्रिशन-क्लॉक इज टिकिंग' था। इस कांफ्रेंस में विशेषज्ञों ने आइसीयू न्युट्रिशन, एंटेरल और पैरेंटरल न्युट्रिशन एवं गट माइक्रो बायोटा के विषय में बताया गया। अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ वी. चम्पा मजुमदार, डॉ. श्वेता छाबड़ा, विनिता मेहता और श्री नारायणा हॉस्पिटल की गहन चिकित्सा इकाई के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज ओमर ने आहार संबंधित विषय पर अपने विचार रखे। डॉ. ओमर ने आइसीयू में पैक्ड आहार के बजाय ताजा बना हुआ आहार देने पर जोर दिया और शीघ्र आंतों के सही संचालन के लिए मुंह या नली द्वारा खाना दिए जाने के महत्व को बताया।