• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठगों के निशाने पर बुजुर्ग : CBI-ED का भय दिखाकर बनाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, जानिए स्कैम से बचने के तरीके

Digital Arrest and Online Fraud: जालसाज चोरी का डेटा हासिल कर बुजुर्गों को टारगेट कर रहे हैं। वे खुद को CBI, ED या बैंक अधिकारी बताकर अकाउंट में संदिग...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 08:37:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 09:03:33 AM (IST)
ठगों के निशाने पर बुजुर्ग : CBI-ED का भय दिखाकर बनाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, जानिए स्कैम से बचने के तरीके
Digital Arrest Online Scam: डिजिटल अरेस्ट ठग बुजुर्गों को बना रहे निशाना।

HighLights

  1. तीन अलग-अलग केस आए सामने।
  2. डिजिटल अरेस्ट ठगी बुजुर्ग बने निशाना।
  3. बैंक से खाता की डीटेल लीक होने की संभावना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रायपुर में जालसाजों के निशाने पर बुजुर्ग हैं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर बुजुर्गों से करोड़ों की ठगी की गई है। राजधानी के राखी, विधानसभा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के तीन बुजुर्ग जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इनसे से लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी की गई है।

पुलिस के मुताबिक, जालसाज चोरी का डेटा हासिल कर बुजुर्गों को टारगेट कर रहे हैं। वे खुद को सीबीआई, ईडी या बैंक अधिकारी बताकर अकाउंट में संदिग्ध लेन-देन की बात कहते हैं और गिरफ्तारी का डर दिखाकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने बुजुर्गों से अपील की है कि अनजान काल पर किसी भी तरह की बैंक डिटेल न दें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।


naidunia_image

शिक्षा विभाग का सेवानिवृत्त लिपिक से ठगी

राखी थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय सेवानिवृत्त लिपिक को जालसाजों ने फोन कर बताया कि उनके बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन हुआ है। जांच के नाम पर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करने को कहा और रकम वापस करने का आश्वासन दिया। गिरफ्तारी के भय से पीड़ित ने लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए।

निजी स्टील कंपनी की सेवानिवृत्त CEO को बनाया निशाना

विधानसभा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को जालसाजों ने बैंक अधिकारी बनकर काल किया। उन्होंने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाया और कहा कि अगर तुरंत रकम ट्रांसफर नहीं की गई तो गिरफ्तारी हो जाएगी। महिला ने हड़बड़ी में जालसाजों के बताए खाते में रकम डाल दी।

सांख्यिकीय विभाग की डिप्टी डायरेक्टर बने शिकार

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर को भी इसी तरह काल आया। जालसाज ने कहा कि उनका नाम मनी लांड्रिंग केस में जुड़ गया है और जांच में सहयोग न करने पर तुरंत गिरफ्तारी हो सकती है। महिला ने पैसे ट्रांसफर कर दिए।

बैंक से खाता की डीटेल लीक होने की संभावना

पुलिस को शक है कि ठगों तक जानकारी बैंक में काम करने वाले पहुंचा रहे हैं। किसके खाते में कितनी रकम है और इसकी जानकारी दे दी जाती है। मोबाइल नंबर मिलने के बाद ठग जाल में फंसाते हैं और फिर ठगी को अंजाम देते हैं।

फोन आने पर क्या करें?

  • ऐसे मामलों में काल करने वाले की पुष्टि करें।
  • अगर आपको लगता है कि यह कोई धोखाधड़ी है, तो फोन काट दें।
  • नजदीकी पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें और मामले की रिपोर्ट करें।
  • राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर आनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट करें।
  • साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर लाग आन करें और शिकायत दर्ज करें।
  • जागरुकता बढ़ाने के लिए अपना अनुभव साझा करें।

ये बिल्कुल भी न करें

  • इस तरह के मामलों में किसी को व्यक्तिगत जानकारी न दें।
  • अनजान या संदिग्ध नंबर पर ज्यादा बातचीत न करें।
  • किसी अनजान के कहने पर पैसे न भेजें।
  • किसी से कोई भी ओटीपी को साझा न करें।
  • अनजान नंबर से काल करने वाले पर भरोसा बिल्कुल न करें।

एएसपी, क्राइम संदीप मित्तल कहते हैं, 'हाल के दिनों में जिन बुजुर्गों से ठगी हुई है, उनके द्वारा ट्रांसफर किए गए खातों की जांच की जा रही है। जालसाज रकम म्यूल अकाउंट में डालकर तुरंत आहरण करते हैं। गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।'

ये भी पढ़ें: प्रार्थना सभा की आड़ में 10 वर्षों से चल रहा मतांतरण, महिला समेत दो पर FIR