• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएमएफ घोटाला: चार सीईओ 19 मई तक रिमांड पर, रानू साहू समेत पांच की न्यायिक रिमांड बढ़ी

DMF scam: डीएमएफ घोटाले में अब तक 90.48 करोड़ रुपये के गबन का राजफाश हो चुका है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ईओडब्ल्यू के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशा...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 13 May 2025 09:55:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 May 2025 10:03:37 PM (IST)
डीएमएफ घोटाला: चार सीईओ 19 मई तक रिमांड पर, रानू साहू समेत पांच की न्यायिक रिमांड बढ़ी
रानू साहू। फाइल फोटो।

HighLights

  1. रिमांड पर चार अधिकारियों से पूछताछ अहम है।
  2. अन्य आरोपितों की हिरासत बढ़ाना जरूरी है।
  3. अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार किया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले में कोरबा जिले के चार पूर्व जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को पूछताछ के लिए 19 मई तक रिमांड पर लिया है। इनमें तत्कालीन डीएमएफटी नोडल अधिकारी भरोसाराम ठाकुर, सीईओ भूनेश्वर सिंह राज, राधेश्याम मिर्झा और वीरेंद्र कुमार राठौर शामिल हैं।

मंगलवार को इन चारों अधिकारियों को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि पूछताछ के दौरान नए महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर दस्तावेज और सबूत जुटाने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलील को मानते हुए चारों आरोपियों की रिमांड 19 मई तक बढ़ा दी है।


गौरतलब है कि डीएमएफ घोटाले में अब तक 90.48 करोड़ रुपये के गबन का राजफाश हो चुका है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ईओडब्ल्यू के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी समानांतर रूप से जांच कर रहा है। रिमांड पर लिए गए अधिकारियों से पूछताछ इस बड़े घोटाले की परतों को खोलने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

रिमांड को बढ़ाया गया

  • डीएमएफ घोटाले में पहले से जेल में बंद निलंबित आइएएस अधिकारी रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी की न्यायिक रिमांड भी 27 मई तक बढ़ा दी गई है।
  • सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया कि मामले की जांच अभी जारी है।
  • रिमांड पर लिए गए चार अधिकारियों से पूछताछ महत्वपूर्ण है।
  • इसलिए अन्य आरोपितों की न्यायिक हिरासत बढ़ाना आवश्यक है।
  • अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार किया है।