रायपुर। Doctors Consultation : दिनचर्चा और जीवनशैली में बदलाव से कई बीमारियां जन्म ले रही हैं। त्वचा रोग, दाद, खाज, खुजली, बाल झड़ने, शरीर के संवेदनशील अंगों में इंफेक्शन जैसी कई दिक्कतें नजर आती हैं। समय पर ध्यान नहीं देने और बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाएं लेने की वजह से परेशानी बढ़ जाती है, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती हैं। इसके लिए कुछ खास सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ ऐसी बातें हैलो नईदुनिया कार्यक्रम में पहुंचे चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. भरत सिंघानिया ने बताई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने फोन के माध्यम से डॉ. सिंघानिया से त्वचा, बाल, यौन से संबंधित और अन्य समस्याओं को साझा किया। इमसे लोगों को सुझाव के साथ ही समस्या के निदान और इलाज की जानकारी दी गई।
डॉ. सिंघानिया ने बताया कि ठंड में रूखेपन की वजह से खाज, खुजली, एलर्जी समेत त्वचा से संबंधित बीमारियां बढ़ जाती हैं। इसके लिए शरीर का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पसीने और गीलेपन की समस्या की वजह से इंफेक्शन बढ़ रहा है। शरीर के आंतरिक और गुप्त अंगों में इंफेक्शन के चलते खुजली और अन्य कई तरह की परेशानियां हो रही हैं।
इसके लिए खानपान के साथ ही परहेज भी जरूरी है। वहीं दिक्कत आने पर लोग चिकित्सक से परामर्श न लेकर सेल्फमेडिसिन का सहारा लेते हैं, जो घातक होता है। सही समाधान के लिए चिकित्सकों से परामर्श व उपचार जरूरी है।
सवाल- हाथ-पैर में खुजली है। इसके लिए हमें क्या करना चाहिए?
जवाब- शरीर में खुजली होने के बाद नहाने के बाद साबुन, वैक्सीन का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इस समय ऊनी कपड़े न पहनंे।
सवाल- सिर के बाल झाड़ रहे हैं, क्या करें?
जवाब- सिर का बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। इसके लिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। इसके अलावा सफेद परत, शैम्पू, साबुन का इस्तेमाल अच्छी क्वालिटी का करना चाहिए। इसके अलावा किस ऋतु में ज्यादा बाल झड़ते हैं। इसके हिसाब से जरूर मेडिसिन का सहारा लेना चाहिए।
सवाल - हाथ-पैर में दाना हो रहा है। फुंसी-खुजली बढ़ रही है। बेहतर उपाय क्या है?
जवाब - शरीर में इंफेक्शन की वजह से परेशानी आ रही है। ये बहुत ही जल्द फैलने वाली बीमारी है, जो एक से दूसरे तक आसानी से चली जाती है। नहाने के बाद शरीर को अच्छे से पोछें, साफ कपड़े पहनें, साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखें। साथ ही बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा न लें।
सवाल - हथेली और अंगुली फटना शुरू हो गया है। दवा काम नहीं कर रही, क्या करूं?
जवाब - चिकित्सकीय परामर्श से दवाओं का नियमित उपयोग करें। इस तरह की दिक्कतें ठंड में होती हैं। दूर हो जाएंगी।
सवाल - दुकानदार हूं, अधिक समय बैठने से पीछे इंफेक्शन हो गया है। उपाय क्या है?
जवाब-लंबे समय तक बैठने से इस तरह की दिक्कतें आती हैं। लंबे समय तक एक ही स्थान पर न बैठें। ये फंगल इंफेक्शन है, लोशन लगाने के साथ ही टेबलेट दवा लीजिए। इसके साथ्ा ही स्वच्छता पर ध्यान दें।
सवाल - चेहरे पर निखार लाने के लिए क्या करना होगा?
जवाब - हैल्दी फ्रूट्स खाएं, धूप से बचें। वहीं बाहर निकलते हैं तो चेहरा ढंककर निकलें। अधिक मात्रा में पानी पीएं। साथ ही घरेलू उपाय जैसे उबटन आदि नियमित लगाएं। स्कीन के डॉक्टर से मिलकर भी परामर्श ले सकते हैं।
सवाल - हाथ में फंुसी होती है। ये कभी अपने आप ही मिट जाती है। कभी निकल आती है, क्या उपाय है?
जवाब - स्कैबीज की दिक्कत लग रहा है। ये बीमारी एक की वजह से दूसरे तक फैलता जाता है। इसका क्रीम आता है, चिकित्सक से परामर्श के बाद लें। वहीं इसमें परहेज जरूरी है।
सवाल - मलद्वार के पास दाद है, दवाएं लीं, फिर भी हो रहा है। कैसे इलाज कराऊं?
जवाब - फंगल इंफेक्शन लग रहा है। इसकी दवाएं नियमित लें। पसीना और गीलेपन से बचें। महीने में एक बार चिकित्सक के पास जाकर इलाज कराएं।
सवाल - पीठ और सीने में दाना हुआ है। ठीक नहीं हो रहा है? क्या इलाज है?
जवाब - एक पिम्पल का रूप लगा रहा है। इसमें इसे ठीक होने में दो से तीन महीने लगता है। एंटीबायोटिक दवा का कोर्स होता है, जिसे करना जरूरी है।
सवाल- जांघ के बीच में खुजली है, क्रीम लगाता हूं, लेकिन राहत नहीं है।
जवाब - फंगल की वजह से दिक्कत आ रही है। इसमें किसी तरह की क्रीम पीड़ित हिस्से को ज्यादा डेमेज करेगी। इसके लिए चिकित्सकीय जांच कराएं। बेहतर होगा।
सवाल - चर्मरोग हो गया है। शरीर के हिस्से में खुजलाने से दाग सा हो जा रहा है। इलाज बताएं।
जवाब - सोरायसिस की दिक्कत लग रही है। ये जल्दी ठीक नहीं होती है। साथ ही जड़ से खत्म नहीं होता है। नियमित दवाएं लें। आपकी बीमारी किस स्टेज पर है। ये भी देखना होगा। तेल और वेसलीन लगाएं।
सवाल - चार साल से जांघ और चेहरे पर फंुसियां हो रही हैं, ठीक ही नहीं हो पा रही हैं
जवाब- फंगल की दिक्कत है। दवाएं रेग्युलर लें। दवा काम नहीं कर रही तो। इसकी दवाओं का नियमित कोर्स है। उसे करना होगा। स्वच्छता पर ध्यान दें और सावधानी बरतें।
सवाल - होठ के बाहर छाले पड़ जाते हैं, फिर इसमें पानी भरने के बाद फोड़े हो जाते हैं। क्या उपाय करें?
जवाब - हर्पिश बीमारी लग रही है। बार-बार हो रहा हो तो चिकित्सकीय जांच के बाद छह महीने इसकी नियमित दवाएं लें।
सवाल - सर्दी में एड़ियां फट रही हैं। बेहतर उपाय क्या है?
जवाब - ठंड में इसकी शिकायत होती है। साबुन का इस्तेमाल कम करें। मौस्चराइजर लगाएं। मोजा, जूता पहनें।
सवाल - साल भर से स्कीन पर लाल दानें हो रहे हैं। डॉक्टर से दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली ?
जवाब - एलर्जी की दिक्कत है। कारण समझने के लिए स्कीन स्पेशलिस्ट के पास जाएं। सही इलाज जरूरी है।
सवाल- शरीर में सूखी खुजली है। इसके उपाय के लिए क्या करना पड़ेगा?
जवाब- 90 प्रतिशत सूखा खुजली चमड़ी की बीमारी के कारण होती है। इसके लिए आप साबुन को एक अच्छे से उपयोग करें। इसके अलावा अभी ठंड के मौसम में वैक्सीन, आदि लगाना चाहिए। वहीं गर्मी के मौसम में धूल, धूप एनर्जी से खुजली हो सकती है। इसके लिए आपको देखकर खुजली के लिए दवाइयां दे सकते हैं।
सवाल- मेरे पांच साल के बच्चे में खुजली हुई। जो ठीक नहीं हो पा रहा है?
जवाब- कीटाणु का इंफेक्शन है। खुजली है उनके साथ परिवार और दोस्तों को दवाइयां लगाना पड़ता है, जिसे आराम मिल सकते हैं।