पीपी यार्ड में डीआरएम ने किया सीसीटीवी का उद्घाटन
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि दुर्ग-भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं, आरआरआइ केबिन दुर्ग, निर्माणाधीन अंडर ब्रिज का गुरुवार को डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता ने निरीक्षण किया। साथ ही कोचिंग डिपो दुर्ग में सवारी गाड़ियों की मरम्मत के लिए बनाई जा रही मॉडर्न पीट लाइन में दी जाने वाली आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। ऑटोमेटिक हैंड सैनिटा
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 11 Jun 2020 11:20:46 PM (IST)
Updated Date: Thu, 11 Jun 2020 11:20:46 PM (IST)
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
दुर्ग-भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं, आरआरआइ केबिन दुर्ग, निर्माणाधीन अंडर ब्रिज का गुरुवार को डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता ने निरीक्षण किया। साथ ही कोचिंग डिपो दुर्ग में सवारी गाड़ियों की मरम्मत के लिए बनाई जा रही मॉडर्न पीट लाइन में दी जाने वाली आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर, ऑटोमेटिक कोच सैनिटाइजिंग मशीन का निरीक्षण किया। पीपी यार्ड में सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन किया। इसके उपयोग से पीपी यार्ड में मरम्मत के लिए आने वाली मालगाड़ियों में हुई क्षति के बारे में अग्रिम जानकारी मिलेगी। इससे जल्द से जल्द मरम्मत की जा सकेगी। मरम्मत के बाद पीपी यार्ड से जाने वाली मालगाड़ियों के मरम्मत कार्य पर भी नजर रखी जा सकेगी। वैगनों के मरम्मत संबंधी विवरणों की वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार की जा सकेगी।