• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में दिखा नशे में चूर लड़कियों का उत्पात, सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से किया हमला

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में युवतियों का तांडव देखने को मिला है, जहां उन्होंने नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने सोसाइटी अध्य...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 10:56:42 AM (IST)Updated Date: Mon, 30 Jun 2025 11:02:17 AM (IST)
रायपुर में दिखा नशे में चूर लड़कियों का उत्पात, सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से किया हमला
युवतियों ने सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से किया हमला

HighLights

  1. नशे में चूर युवतियों ने कॉलोनी में जमकर मचाया उत्पात
  2. युवतियों ने सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से किया हमला
  3. दोनों लड़कियों पर कई धाराओं में मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी आइलैंड कालोनी में रविवार को दो अलग-अलग मगर जुड़ी हुई घटनाओं से दहल उठी। आरोप है कि नशे में धुत युवतियों ने जमकर उत्पात मचाया, जिसमें चाकूबाजी, मारपीट और घरों में तोड़फोड़ शामिल है। इस घटना में कालोनी के अध्यक्ष और एक सहायक लेखाकार दोनों ही प्रभावित हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहायक लेखाकार के घर में तोड़फोड़ और धमकी

पहला मामला सोनी कुमारी से जुड़ा है, जो गैलेक्सी आइलैंड कालोनी में रहती हैं और महालेखाकार कार्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर पदस्थ हैं। सोनी कुमारी ने आज सुबह रेशमा किरण सेलर (निवासी पिरदा) और पिंकी सिंह राजपूत (निवासी रहेजा रेजिडेंसी, अवंति विहार) के खिलाफ विधानसभा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोनी कुमारी के अनुसार, इस रिपोर्ट को दर्ज कराने के बाद पिंकी सिंह राजपूत अपनी गाड़ी में रेशमा किरण सेलर के साथ उनके मकान के सामने पहुंचीं।


वहां दोनों ने अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। सोनी कुमारी ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाएं जबरदस्ती उनके घर में घुस गईं और एक राय होकर घर में रखे सामानों की तोड़फोड़ की, जिससे उन्हें लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है।

सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से हमला

इसी क्रम में, दूसरी घटना में इन्हीं युवतियों का उत्पात सामने आया। आरोपिता किरण सिंह राजपूत (संभवतः पिंकी सिंह राजपूत) और रेशमा किरण ने गैलेक्सी आइलैंड कालोनी में जमकर हंगामा किया, घरों और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि ये युवतियां कालोनी में युवकों के साथ नशा करती हैं। इस दौरान, सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कथित तौर पर इन महिलाओं से गाली-गलौज की।

इसके बाद युवतियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें राजेश सिंह का सिर फूट गया और उनके चेहरे पर चाकू से हमला किया गया। विधानसभा थाना पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने किरण सिंह राजपूत और रेशमा किरण को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने सोसाइटी अध्यक्ष राजेश सिंह के खिलाफ भी गाली-गलौज करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।