• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन से सफर की है योजना, जान लें अपडेट, बदल गई है तारीख और नंबर

भारतीय रेलवे ने दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन के दूसरे फेरे की तिथियों और गाड़ी नंबरों में आंशिक संशोधन किया है जो पांच व छह नवंबर को चलेगी

By Goswami SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 08:11:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 08:13:00 PM (IST)
दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन से सफर की है योजना, जान लें अपडेट, बदल गई है तारीख और नंबर
पूजा स्पेशल ट्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. दुर्ग हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल के दिन बदले
  2. गाड़ी संख्या और परिचालन तिथियों में आंशिक संशोधन
  3. यात्रियों से संशोधित समय सारणी देखने की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। भारतीय रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन कारणों के चलते दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन के दूसरे फेरे की परिचालन तिथियों और गाड़ी नंबर में आंशिक संशोधन किया है। रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब यह ट्रेन निर्धारित पुरानी तारीखों के स्थान पर नए शेड्यूल के अनुसार पटरियों पर दौड़ेगी।

यात्रियों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संशोधित तिथियों और नए नंबरों की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

संशोधित तिथियां और नया ट्रेन नंबर शेड्यूल

रेलवे द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन अब पूर्व में निर्धारित आठ नवंबर के बजाय पांच नवंबर को नए गाड़ी नंबर 08753 के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार वापसी दिशा में चलने वाली गाड़ी संख्या 08752 हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल अब नौ नवंबर के बजाय छह नवंबर को संशोधित गाड़ी संख्या 08754 के साथ संचालित की जाएगी।


इन स्टेशनों से गुजरेगी विशेष ट्रेन

यह ट्रेन दुर्ग से छूटकर रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा कैंट और मथुरा होते हुए अपने निर्धारित समय पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में भी यही रूट रहेगा।

कोच संरचना और यात्रियों के लिए विशेष निर्देश

इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 20 कोच लगाए गए हैं। इनमें दो एसएलआरडी, चार सामान्य श्रेणी, ग्यारह स्लीपर कोच, दो एसी-थ्री और एक एसी-टू कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इन बदलावों को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं और रेलवे के आधिकारिक पूछताछ केंद्रों से जानकारी प्राप्त करते रहें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।