• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्ग-फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय साप्ताहिक एक मई से

रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि एक मई को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दुर्ग-फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय एक्सप्रेस का शुभारंभ होगा। ट्रेन नंबर 02895 रायपुर-फिरोजपुर 11ः30 बजे रायपुर से रवाना की जाएगी। बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, सागर, दमोह, झांसी, दिल्ली सफदरगंज, रोहतक, जींद, जकाल, मनसा, भटिंडा, फ

By Edited By:
Publish Date: Sun, 29 Apr 2018 03:48:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Apr 2018 03:48:00 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दुर्ग-फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय साप्ताहिक एक मई से

रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि

एक मई को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दुर्ग-फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय एक्सप्रेस का शुभारंभ होगा। ट्रेन नंबर 02895 रायपुर-फिरोजपुर 11ः30 बजे रायपुर से रवाना की जाएगी। बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, सागर, दमोह, झांसी, दिल्ली सफदरगंज, रोहतक, जींद, जकाल, मनसा, भटिंडा, फरीदकोट होकर फिरोजपुर बुधवार शाम को छह बजे पहुंचेगी। दुर्ग फिरोजपुर दुर्ग अंत्योदय एक्सप्रेस पूर्णतः अनारक्षित गाड़ी होगी। इसका मूल उद्देश्य सभी लोगों को उन्नत आरामदायक सफर की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पानी के लिए ए-वन गार्ड, सूचना के लिए डिजिटल डिसप्ले जैसी उन्नत सुविधाएं होंगी। इसमें 16 सामान्य कोच व दो जनरेटर कोच सहित कुल 18 कोच रहेंगे। अनारक्षित सुपरफास्ट गाड़ी होने के कारण केवल साधारण टिकट (जनरल द्वितीय श्रेणी टिकट) ही जारी किये जाएंगे। इस गाड़ी का साधारण टिकट भाड़ा अन्य ट्रेनों के साधारण टिकट भाड़े की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक होगा।

ये है टाइमिंग

नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह ट्रेन नंबर 22895 दुर्ग-फिरोजपुर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस दुर्ग से छह मई को दुर्ग से 7.10 बजे रवाना होकर रायपुर 7.45 बजे पहुंचेगी और 7.50 बजे रवाना होगी। 9.40 पर बिलासपुर पहुंचेगी। 11.35 बजे पेंड्रा रोड, 12.15 बजे अनूपपुर, 13.4 बजे शहडोल, 14.03 बजे उमरिया, 15.30 बजे कटनी मुड़वारा, 16.58 बजे दमोह, 17.58 बजे सागर, 21.30 बजे झांसी 4.35 बजे दिल्ली सफदरगंज, 5.58 बजे रोहतक, 6.45 बजे जींद, 8.20 बजे जकाल, 8.53 बजे मनसा, 10.45 बजे भटिंडा, 12.15 बजे फरीदकोट, सोमवार को 13.00 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 22896 फिरोजपुर-दुर्ग साप्ताहिक अंतोदय एक्सप्रेस फिरोजपुर से 8 मई को 00.20 बजे रवाना होगी। 00.47 बजे फरीदकोट, 1.55 बजे भटिंडा, 2.54 बजे मनसा, 3.40 बजे जकाल, 4.45 बजे जींद, 6 बजे रोहतक, 7.45 बजे दिल्ली सफदरगंज, 14.20 बजे झांसी 18.13 बजे सागर, 19.13 बजे दमोह, 21.15 बजे कटनी मुड़वारा, 22.30 बजे उमरिया, 23.33 बजे शहडोल 00.10 बजे अनूपपुर 00.46 बजे पेंड्रा रोड, 3.20 बजे बिलासपुर 5.30 बजे रायपुर बुधवार को 6.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।