• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में पुलिस देर रात चैकिंग के दौरान कार से पकड़े गए करोड़ों रुपए नगद

पुलिस ने कार के चालक और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इस रकम के बारे में कुछ नहीं जानते और उन्हें सिर्...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 12 Mar 2025 01:34:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Mar 2025 01:35:51 AM (IST)
रायपुर में पुलिस देर रात चैकिंग के दौरान कार से पकड़े गए करोड़ों रुपए नगद
कार की जांच के दौरान मिले नगद रुपए।

HighLights

  1. पुलिस ने कार के चालक और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
  2. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इस रकम के बारे में कुछ नहीं जानते।
  3. अब पुलिस को शक है कि यह रकम हवाला या सट्टे से संबंधित हो सकती है।

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने चौंकाने वाली कार्रवाई की है, जहां आमानाका चैकिंग पॉइंट पर पुलिस ने एक इनोवा कार से करीब साढ़े चार करोड़ रुपए नगद बरामद किए हैं। यह रकम रायपुर से महाराष्ट्र की तरफ ले जाई जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, सफेद रंग की इनोवा कार (क्र.नं. 23 BH 8886 J) में बड़ी मात्रा में नगद छुपाए गए थे। कार के अंदर एक डेक तैयार कर रकम को छुपाया गया था। पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर इस कार को आमानाका क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रोका गया और तलाशी ली गई, जिसमें नगद रकम की बरामदगी हुई।


पुलिस ने कार के चालक और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इस रकम के बारे में कुछ नहीं जानते और उन्हें सिर्फ नागपुर के पास गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था। हालांकि, पुलिस को शक है कि यह रकम हवाला या सट्टे से संबंधित हो सकती है।

इस मामले की जांच अभी जारी है, और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आजाद चौक सब डिवीजन के सीएसपी आईपीएस अमन झा ने इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्ती कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में गहन जांच की जाएगी।