• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

ईडी की कार्रवाई: 15 करोड़ की ठगी मामले में भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय ने रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना का ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी केके श्रीवास्तव की ...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 08:19:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 08:21:21 PM (IST)
ईडी की कार्रवाई: 15 करोड़ की ठगी मामले में भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
तांत्रिक केके श्रीवास्तव। अर्काइव

HighLights

  1. केके श्रीवास्तव की तीन करोड़ संपत्ति कुर्क हुई
  2. रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर ठगी
  3. प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष कोर्ट में शिकायत दी

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना का ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी और मनी लाड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ केके की 3.25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया है। यहीं नहीं ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने गुरूवार को विशेष कोर्ट में केके श्रीवास्तव के खिलाफ अभियोजन शिकायत भी दाखिल की।

ईडी के मुताबिक जून 2023 में केके श्रीवास्तव ने मेसर्स रावत एसोसिएट्स के प्रोपराइटर अर्जुन रावत को करीब 500 करोड़ रुपये की रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना का सब-कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए परफार्मेंस सिक्योरिटी के नाम पर 15 करोड़ रुपये मांगे। इसके बाद यह रकम वाट्सएप के जरिए उपलब्ध कराए गए पांच बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। जांच में इन खातों को लेकर भी गंभीर तथ्य सामने आने का दावा किया गया है। खाते कथित खाताधारकों की जानकारी के बिना धोखाधड़ी से खोले गए थे। संबंधित संस्थाएं भी अपने पंजीकृत पतों पर मौजूद नहीं मिलीं।


शेल कंपनियों के नेटवर्क से विदेश भेजी रकम

एजेंसी के मुताबिक ठगी की रकम को शेल और मध्यस्थ संस्थाओं के नेटवर्क के जरिए कई स्तरों पर ट्रांसफर कर लेयर किया गया। इसके बाद माल ढुलाई और कंटेनर लीजिंग जैसे फर्जी कारोबारी विवरणों के जरिए रकम भारत से बाहर दुबई, हांगकांग, चीन और सिंगापुर स्थित लाभार्थियों तक भेजी गई।

15 में से 3.40 करोड़ रुपये लौटाए

ईडी का कहना है कि 15 करोड़ में से 3.40 करोड़ रुपये पीड़ित को वापस किए गए, जिसे वास्तविक पुनर्भुगतान के तौर पर दिखाया गया, जबकि 11.60 करोड़ रुपये वापस नहीं किए गए। जांच के दौरान 30 जुलाई 2026 को ईडी ने केके श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। अब एजेंसी ने उनके खिलाफ मनी लाड्रिंग के अपराध में मुकदमा चलाने की मांग करते हुए अभियोजन शिकायत दाखिल की है। मामले में आगे की जांच जारी है।