• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ED ने तेंदुए के शावकों की तस्करी करने वाले आरोपी की अचल संपत्ति की कुर्क, दो गिरफ्तार

ईडी ने शब्बीर अली और राकेश निषाद के खिलाफ वन्यजीव तस्करी मामले में अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। इन पर तेंदुए के शावकों की तस्करी करने का आरोप है। पुलि...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 11 Mar 2025 07:58:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Mar 2025 07:58:11 PM (IST)
ED ने तेंदुए के शावकों की तस्करी करने वाले आरोपी की अचल संपत्ति की कुर्क, दो गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि )

HighLights

  1. तेंदुए के शावकों की तस्करी के मामले में आरोपित हैं।
  2. शावकों को मैनपुर से रायपुर लाकर तस्करी की गई।
  3. पुलिस की कार्रवाई में शावकों को रायपुर में पकड़ा गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सात मार्च को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शब्बीर अली से संबंधित वन्यजीव तस्करी मामले में अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।

यह कार्रवाई शब्बीर अली और राकेश निषाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ के सिविल लाइन रायपुर द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआइआर के आधार पर की गई है।

तेंदुए के शावकों की तस्करी

ईडी द्वारा शुरू की गई जांच के अनुसार शब्बीर अली और राकेश निषाद पर आरोप है कि उन्होंने दो तेंदुए के शावकों को बेचने के इरादे से उनकी तस्करी की थी। पुलिस ने एक नवंबर 2019 को रायपुर में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में इस मामले का आरोप पत्र दायर किया था।

ईडी की जांच और कार्रवाई

ईडी की जांच में पाया गया है कि शब्बीर अली अवैध तस्करी में संलिप्त था और तेंदुए के शावकों की तस्करी के साथ-साथ पक्षियों और अन्य जानवरों की अवैध बिक्री और खरीद में भी उसका हाथ था। इसके अलावा शब्बीर अली पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 49 का उल्लंघन करने का भी आरोप है। जांच में प्राप्त दस्तावेजी साक्ष्यों और अभियुक्तों के बयानों ने शब्बीर अली और राकेश निषाद की संलिप्तता को प्रमाणित किया है।


मैनपुर से लेकर आए थे शावकों को

गरियाबंद के मैनपुर से तेंदुआ के शावकों को तस्करी के लिए रायपुर लाया गया था। सूचना के आधार पर जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की विशेष टीम गठित कर नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान टीम ने दोनों को पकड़ा। उनके वाहनों की जांच में शावकों को बरामद किया गया।