• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर ED की दबिश, कर्मचारियों से पूछताछ जारी

राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम कचना स्थित आनंदम सिटी में उनके ऑफिस पहुंची और दस्त...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 19 Dec 2025 02:47:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Dec 2025 02:47:48 PM (IST)
रायपुर के कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर ED की दबिश, कर्मचारियों से पूछताछ जारी
रायपुर में ED ने की बड़ी कार्रवाई। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. आनंदम सिटी स्थित ऑफिस में दस्तावेजों की जांच जारी
  2. गोल्डन ब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म का संचालन इसी कार्यालय से
  3. दो वाहनों में पांच अधिकारी और सुरक्षाकर्मी पहुंचे

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाने-माने कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम कचना स्थित आनंदम सिटी पहुंची, जहां सरावगी का ऑफिस संचालित है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार आनंदम सिटी के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के तीसरे माले में राकेश सरावगी का ऑफिस स्थित है। यहीं से उनकी फर्म “गोल्डन ब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर” का संचालन किया जाता है। ईडी की टीम ने ऑफिस पहुंचते ही दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।


दो गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम

सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम दो वाहनों में मौके पर पहुंची। टीम में करीब 5 अधिकारी और 5 सुरक्षाकर्मी शामिल थे। कार्यालय में प्रवेश के बाद टीम ने रिकॉर्ड, फाइलें और अन्य जरूरी दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार

फिलहाल ईडी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है। माना जा रहा है कि यह जांच किसी आर्थिक अनियमितता या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े प्रकरण में की जा रही है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होने की संभावना है।