• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ED Action: रायपुर में चावल कारोबारी रफीक मेमन और गरियाबंद में इकबाल मेमन पर ईडी की कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज छत्तीसगढ़ के रायपुर और गरियाबंद में दो कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है। अल सुबह इनके घरों सहित अन्य ठिकानों पर दबिश देने...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 18 Dec 2024 11:58:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Dec 2024 01:37:21 PM (IST)
ED Action: रायपुर में चावल कारोबारी रफीक मेमन और गरियाबंद में इकबाल मेमन पर ईडी की कार्रवाई
रायपुर स्थित रफीक मेमन का घर।

HighLights

  1. दोनों कारोबारियों के घरों पर की जा रही है जांच।
  2. एक पर डीएमएफ घोटाले से जुड़े होने का आरोप।
  3. कालेधन में भी निवेश करने का लगा है आरोप।

रायपुर, गरियाबंद (ED Action)। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम छत्तीसगढ़ में आज सुबह दो अलग-अलग कारोबारियों के घर छापा मारा। रायपुर के मौदहापारा इलाके में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर छापा मारा। इस पर डीएमएफ घोटाले से जुड़े होने के मामले में यह कार्रवाई चल रही है। वहीं गरियाबंद के मैनपुर में इकबाल मेमन के घर छापा मारा गया है।

इकबाल मेमन के घर सुबह 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में टीम ने 10 से अधिक वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इकबाल मेमन पर शराब सिंडिकेट के काले धन को निवेश करने का आरोप है। वह रायपुर के विवादित कारोबारी अनवर ढेबर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। इस कनेक्शन की जांच के लिए ईडी विशेष रूप से सक्रिय है।


naidunia_image

दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा

जानकारी के अनुसार, बीते दो वर्षों में इकबाल मेमन ने दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां खरीदी हैं। इस पर स्थानीय ग्रामीणों ने ईडी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में जाड़ापदर के ग्रामीणों ने मेमन पर शराब सिंडिकेट के अवैध धन से निवेश करने का आरोप लगाया था।

शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई

जाड़ापदर के ग्रामीणों द्वारा किए गए लिखित शिकायत के बाद ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि इस छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

शराब सिंडिकेट और प्रॉपर्टी खरीद का खेल

माना जा रहा है कि यह छापा बड़े शराब सिंडिकेट के काले धन को लेकर किए गए निवेश का खुलासा कर सकता है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि मेमन और ढेबर के बीच आर्थिक लेन-देन का कोई सीधा संबंध है या नहीं।

जांच जारी

फिलहाल, ईडी की टीम मौके पर मौजूद है और जांच प्रक्रिया जारी है। इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।