• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापा… बाहर जमा हुए कांग्रेसी बजा रहे नगाड़ा

भिलाई से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीन मानसरोवर कॉलोनी स्थित बंगले में ईडी की टीम ने मारा छापा। सुबह 7:00 बजे तीन ईनोवा ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 09:18:57 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Mar 2025 07:57:35 PM (IST)
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापा… बाहर जमा हुए कांग्रेसी बजा रहे नगाड़ा
भूपेश बघेल के निवास के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता।

HighLights

  1. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की दबिश
  2. तड़के सुबह ईडी की टीम पहुंची, कांग्रेसियों का हंगामा
  3. भूपेश बघेल के निवास के बाहर कांग्रेसी धरने पर बैठे

नईदुनिया, रायपुर/भिलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छत्तीसगढ़ में 15 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। इनमें कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भिलाई स्थित आवास भी शामिल है।

भूपेश बघेल के निवास पर छापे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस जुटने लगे। उनका आरोप है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष नेताओं को परेशान कर रही है।

अब तक की जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुमनगर निवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई राज्य में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई है।

ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों समेत राज्य में कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम चार इनोवा गाड़ियों में पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंची और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।


इसके अलावा, बिल्डर मनोज राजपूत, अजय चौहान, सहेली ज्वेलर्स के संदीप सिंह, होटल कैमलिन और दो राइस वेयर हाउस पर भी ईडी की टीमें पहुंचकर जांच कर रही हैं।

naidunia_image

भिलाई में कहां-कहां ईडी के छापे

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास
  • भिलाई तीन निवासी संदीप सिंह
  • मनोज राजपूत बिल्डर
  • सहेली ज्वेलर्स
  • होटल कैमलिन दुर्ग
  • दो राइस मिलर

naidunia_image

भिलाई में बघेल के निवास पर ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ जवानों के साथ कांग्रेसियों का विवाद भी हुआ। मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोके जाने पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया। कुछ देर में ही माहौल शांत हो गया।

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ शुरू की नारेबाजी। बड़ी संख्या में कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री के निवास के सामने पहुंचे हैं।

naidunia_image

ईडी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में 2100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गई। इस मामले में राज्य सरकार के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बीच, राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है, और आगामी दिनों में इस मामले पर और अधिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

naidunia_image

फोटो: पूर्व मुख्यमंत्री के निवास में ईडी के अधिकारी घर में मिले वाहनों के चाबी के गुच्छे को लेकर बाहर निकले। बाहर खड़े पूर्व मुख्यमंत्री के वाहन सहित अन्य वाहनों की भी जांच की गई।

naidunia_imagenaidunia_imagenaidunia_image

टी एस सिंह देव भी पहुंचे

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव भी भिलाई पहुंचे हैं। उन्होंने कार्रवाई को गलत बताया। कुछ देर में कांग्रेस के अन्य विधायक भी भिलाई पहुंच रहे हैं।

भूपेश बघेल के बंगले के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। छापा मार कार्रवाई के विरोध में बंगले के बाहर कांग्रेसियों ने नगाडा बजाना शुरू कर दिया है।

naidunia_imagenaidunia_image

गर्भगृह में पहुंचे 14 कांग्रेसी विधायक स्वमेव हुए निलंबित

  • भूपेश बघेल पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को विधानसभा में जमकर हंगामा मचाया। कांग्रेसी विधायक गर्भगृह में पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।
  • सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। हालांकि इसके बाद शोर-शराबे के बीच ही सदन की कार्यवाही चलती रही।
  • विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कांग्रेस के 14 विधायक स्वमेव निलंबित होने की घोषणा की ,इसके बाद कांग्रेसी विधायक सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे रहे।
  • घोटाले के अन्य आरोपितों की 28 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक रिमांडशराब घोटाला मामले में रायपुर जेल में बंद रिटायर्ड आइएएस अनिल टूटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह की न्यायिक रिमांड 28 अप्रैल तक बढ़ा दी गई।
  • सोमवार को विशेष अदालत में नियमित पेशी के दौरान दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने यह आदेश दिया।
  • इस घोटाले में डिस्टलरियों को भी आरोपित बनाने के लिए अनवर ढेबर और अनिल टूटेजा की याचिका पर 20 मार्च को सुनवाई होगी।
  • प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संशोधित आरोप पत्र में 20 आरोपितों के नाम जोड़े हैं। इससे पहले शराब निर्माता कंपनियों को भी आरोपित बनाने की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
  • हाल ही में ईडी ने नवीन केडिया, भूपेंद्र सिंह भाटिया और राजेंद्र जायसवाल को भी संशोधित सूची में शामिल किया है। इसी मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी जेल में हैं।

कांग्रेस के पांच वर्षों के शासनकाल में तरह-तरह के घोटले हुए, जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। कई लोग जेल के अंदर हैं और कुछ जाने की तैयारी में भी हैं। ईडी की जांच चल रही है, जिसमें प्रदेश का कोई दखल नहीं है।

विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के घर पर ईडी की कार्रवाई सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है। जांच एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। ये गलत परंपरा है।

चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़