• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में ईडी का भारतमाला और DMF घोटाले पर बड़ा एक्शन, नौ ठिकानों पर दी दबिश

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में एक साथ नौ ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह छापेमारी भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले और जिला ख...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 01:59:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 01:59:45 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में ईडी का भारतमाला और DMF घोटाले पर बड़ा एक्शन, नौ ठिकानों पर दी दबिश
धमतरी में ईडी की कार्रवाई के दौरान परिसर के बाहर तैनात सुरक्षा बल का जवान। नईदुनिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ एक बार फिर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने प्रदेश के पांच प्रमुख जिलों रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर में एक साथ नौ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। ईडी की यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) फंड के उपयोग में हुई गंभीर गड़बड़ियों को लेकर हुई है।

धमतरी में दीपेश गांधी के ठिकानों पर कार्रवाई

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, धमतरी में प्रतिष्ठित कारोबारी दीपेश गांधी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने तड़के धावा बोला। वहां न केवल जमीनी और वित्तीय दस्तावेजों को जब्त किया गया, बल्कि कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहनता से जांच की जा रही है। भारतमाला परियोजना के तहत जमीनों के अधिग्रहण और उसके बदले बांटे गए मुआवजे में बड़े पैमाने पर हेरफेर के सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।


डीएमएफ घोटाले से संदिग्धों के यहा रेड

दूसरी तरफ, दुर्ग और कोरबा जिलों में ईडी की टीमों ने डीएमएफ फंड घोटाले से जुड़े संदिग्धों के यहां मोर्चा संभाला है। जांच एजेंसी मुख्य रूप से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जनहित और विकास कार्यों के लिए आरक्षित जिला खनिज न्यास निधि का उपयोग किन नियमों को ताक पर रखकर किया गया और इसका पैसा कहां-कहां ट्रांसफर हुआ।

इनके यहां पहुंची केंद्रीय जांच टीम

राजधानी रायपुर और अंबिकापुर में भी ईडी की जांच का दायरा बढ़ा है। जिन प्रमुख लोगों के व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर कार्रवाई चल रही है, उनमें प्रकाश सालुंगे, किशोर एग्रो (रायपुर) के शाश्वत लुणावत और मानसून एग्रो (अंबिकापुर) के राजेश गुप्ता शामिल हैं। इन सभी ठिकानों पर तैनात सुरक्षाबलों की मौजूदगी में ईडी के अधिकारी बैंकिंग लेनदेन, टैक्स इनवॉइस और डिजिटल वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।