• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: ईडी की सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3.76 करोड़ की संपत्ति अटैच

वर्तन निदेशालय (ED) रायपुर जोनल कार्यालय ने शुक्रवार को सोना तस्करी सिंडिकेट से जुड़े सदस्यों सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की करीब 3.76 करोड़ रुपए की...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Fri, 04 Jul 2025 09:09:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Jul 2025 09:09:04 PM (IST)
Raipur News: ईडी की सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3.76 करोड़ की संपत्ति अटैच
ईडी ने सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर जोनल कार्यालय ने शुक्रवार को सोना तस्करी सिंडिकेट से जुड़े सदस्यों सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की करीब 3.76 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इनमें बैंक खातों में जमा रकम, फ्लैट्स और जमीनें शामिल हैं। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के तहत की गई है।

अभियोजन शिकायत के आधार पर शुरू

ईडी ने यह जांच डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) द्वारा कस्टम्स एक्ट 1962 की धारा 135 के तहत दर्ज अभियोजन शिकायत के आधार पर शुरू की थी। इस केस में तस्करी करके सोना लाने वाले कैरियर्स को डीआरआई ने पकड़ा था। बरामद सोना विदेशी मूल का था, जिसे भारत में अवैध तरीके से लाकर रायपुर में खपत के लिए भेजा गया था। इसका मास्टरमाइंड विजय बैद उर्फ विक्की बताया गया है।


सोना भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए लाया

ईडी की जांच में सामने आया कि सचिन केदार ने विजय बैद के निर्देश पर कोलकाता से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर और मुंबई तक विदेशी सोने की तस्करी की। यह सोना भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए लाया गया था। इसके बाद इसे रायपुर के नामचीन ज्वैलर्स को बेचा गया। जिन लोगों को यह सोना बेचा गया, उनमें सुनील कुमार जैन (सहेली ज्वेलर्स), प्रकाश सांखला (नवकार ज्वेलर्स), सुमीत ज्वेलर्स, पुरुषोत्तम कवले (सागर ज्वेलर्स) और धीरेज बैद शामिल हैं।

कुल 260.97 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति

जांच एजेंसी के मुताबिक, इस केस में तस्करी किए गए विदेशी सोना और चांदी के रूप में कुल 260.97 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति (Proceeds of Crime) का अनुमान है। अभी तक ईडी द्वारा कुल 64.14 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त या अटैच की जा चुकी हैं।